मोदी का दिवाली गिफ्ट, हर घर जगमग होगा ऐसा है ‘सौभाग्य’
इस योजना के तहत 4 करोड़ गरीब घरों को फायदा पहुंचाने का लक्ष्य है।
इस योजना के तहत 4 करोड़ गरीब घरों को फायदा पहुंचाने का लक्ष्य है।
दिवाली से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के गरीबों को गिफ्ट दिया है। ‘प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना‘ यानि ‘सौभाग्य’ की शुरुआत की है। इसके तहत देशभर के गरीबों को सस्ती बिजली मुहैया कराई जाएगी। योजना के मुताबिक 31 मार्च 2019 तक हर घर रौशन होगा। जहां बिजली नहीं पहुंचेगी वहां सौर्य उर्जा का इतंजाम किया जाएगा और सोलर पैनल लगाए जाएंगे। सोलर पैनल से 5 एलईडी बल्ब, एक पंखा चलेगा। योजना के मुताबिक बिजली उपकरणों के मरम्मत का खर्च भी पांच साल तक सरकार उठाएगी। इस योजना पर कुल 16 हजार 320 करोड़ रुपये खर्च होंगे। सौभाग्य योजना के लिए केंद्र सरकार से 60 फीसदी अनुदान मिलेगा जबकि राज्यों को 10 फीसदी लगाना होगा और शेष 30 फीसदी राशि बैंकों से बतौर ऋण लेने होंगे। सौभाग्य योजना से सबसे ज्यादा बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, ओडिशा, झारखंड, जम्मू एवं कश्मीर, पूर्वोत्तर के राज्य और राजस्थान शामिल हैं।
पीएम मोदी ने नासा की तस्वीर के बहाने पिछली सरकार पर तंज कसा। उन्होंने कहा, ‘नासा ने पिछले साल रात में अंतरिक्ष से भारत से एक चित्र लिया था, इस चित्र में भारत जगमगा रहा था। 2012 का भी एक चित्र है जिसमें अंधेरा नजर आता है।प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा की किसने सोचा था, ऐसी सरकार आएगी जो महिलाओं को रसोई के धुएं से मुक्ति दिलाएगी।स्टेंट की कीमतें कम कर देगी, घुटने के इम्प्लांट को गरीब की पहुंच में ले आएगी। गरीब का सपना मेरी सरकार का सपना है।
पीएम मोदी ने कहा कि आज भी बच्चों को लालटने और ढिबिया की रोशनी में पढ़ना पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कहा कि मेरे बुजुर्ग कहा करते थे कि मिट्टी के तेल वाली रोशनी में मत पढ़ो नहीं तो आंखें खराब हो जाएंगी. उन्होंने कहा कि चार करोड़ परिवारों का क्या होता होगा, जो बिना बिजली के जी रहे हैं।
'सौभाग्य योजना' को लॉन्च करते हुए प्रधानमंत्री मोदी https://t.co/fwBuKY9wWh via @YouTube
— OnlineReporter.in (@OnlineReporter2) September 25, 2017



