You are here

DU छात्रसंघ चुनाव:ABVP को झटका,अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर NSUI की जीत

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) के चुनाव में में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) को बड़ा झटका लगा है। NSUI ने प्रेसिडेंट और वाइस प्रेसिडेंट पदों पर जीत हासिल की है। ABVPको सेक्रेटरी और ज्वाइंट सेकेट्ररी पद से ही संतोष करना पड़ा।DUSU चुनाव में कुल 43 फीसदी मतदान दर्ज किया गया।

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर NSUI के उम्मीदवार रॉकी तूसीद ने एबीवीपी के रजत चौधरी को चुनाव में मात दी।उपाध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के कुनाल शहरावत ने एबीवीपी के पार्थ राणा को हरा दिया है। सेक्रेटरी पद पर एबीवीपी के उम्मीदवार महामेधा नागर को जीत मिली है,उन्होंने NSUI के मीनाक्षी मीणा को हराया ।ABVP के उमा शंकर ने NSUI के अविनाश यादव को हराया।

किस पर पद किसे मिली जीत

अध्यक्ष – रॉकी तूसीद- NSUI

उपाध्यक्ष- कुनाल शहरावत- NSUI

सचिव- महामेधा नागर- ABVP

संयुक्त सचिव- उमा शंकर- ABVP

गौरतलब है कि ABVP भारतीय जनता पार्टी की छात्र इकाई है। NSUI कांग्रेस की स्टूडेंट विंग।पिछले साल ABVP ने 3 पदों पर, जबकि NSUI ने संयुक्त सचिव का पद जीता था।

कांग्रेस नेता संजय निरुपम और शशि थरूर ने छात्रसंघ चुनाव में मिली इस जीत को बड़ी जीत करार दिया है।

Related posts

Leave a Comment