केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को केंद्र सरकार का तोहफा,महंगाई भत्तें में एक फीसदी की बढ़ोतरी
केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों तथा पेंशनभोगियों का महंगाई भत्ता (डीए) एक प्रतिशत बढ़ाकर पांच प्रतिशत कर दिया है।सरकार की तरफ से दी गई यह सौगात सभी केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों के लिए 1 जुलाई 2017 से प्रभावी हो जाएगी।मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में कैबिनेट ने केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को मौजूदा 4 फीसदी से बढ़ाकर 5 फीसदी करने का फैसला लिया। इस फैसले से केंद्र सरकार के लगभग 49.26 लाख कर्मचारियों तथा 61.17 लाख पेंशनभोगियों को लाभ होगा।
Cabinet approves release of additional 1% Dearness Allowance to Central Govt employees & Dearness Relief to pensioners w.e.f. 01.07.2017
— ANI (@ANI) September 12, 2017
महंगाई भत्ते में बढ़ोत्तरी से सरकार पर चालू वित्त वर्ष की आठ माह की अवधि( (जुलाई, 2017 से फरवरी, 2018) ) में कुल 3068.26 करोड़ रुपए का भार आएगा। इससे पहले मार्च महीने में मोदी सरकार ने महंगाई भत्ते में दो फीसदी की बढ़ोतरी की थी।
इसके अलावा कैबिनेट ने पेमेंट ऑफ ग्रैच्युटी (संशोधन) बिल, 2017 को संसद में पेश करने की मंजूरी दी। गौरतलब है कि यह बिल प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारियों के लिए ग्रैच्युटी की सीमा बढ़ाने के लिए है।इसके तहत सरकार ग्रैच्युटी पर टैक्स छूट सीमा को दोगुना करना चाहती है। अब तक 10 लाख रुपये से अधिक राशि की ग्रैच्युटी पर टैक्स लगता रहा है, लेकिन अब ग्रैच्युटी पर छूट की सीमा को 20 लाख रुपये तक की जा सकती है। इसके अलावा कंपनियां 5 साल या उससे अधिक समय तक नौकरी करने पर भी कर्मचारियों को यह लाभ देती हैं।
Cabinet approves introduction of Payment of Gratuity (Amendment) Bill, 2017 in Parl; to revise gratuity ceiling for private sector employees
— ANI (@ANI) September 12, 2017
#WATCH Cabinet briefing by union ministers Piyush Goyal & RS Prasad in Delhi https://t.co/qjMrBGDKbg
— ANI (@ANI) September 12, 2017
