वर्ल्ड बैडमिंटन चैम्पियनशिप फ़ाइनल: पीवी सिंधु ने मैच हारा ,दिल जीता
भारत की सायना नेहवाल को कांस्य पदक मिला ।
भारत की सायना नेहवाल को कांस्य पदक मिला ।
भारत की पीवी सिंधु वर्ल्ड बैडमिंटन चैम्पियनशिप के फ़ाइनल मुकाबले में जापान की नोज़ोमी ओकूहारा से हार कर भी अपने खेल से सबका दिल जीत लिया ।एक घंटा 50 मिनट तक चले रोमांचक मुक़ाबले में ओकूहारा ने सिंधु को 21 -19 ,20-22 , 22-20 से हराया । ओकूहारा ने पहले गेम में 21-19 से जीत हासिल कर बढ़त ज़रूर बनाई लेकिन दूसरे गेम में सिंधु ने ज़ोरदार वापसी करते हुए सेट 22-20 से जीत लिया । तीसरे गेम में भी सिंधु ने संघर्ष ज़रूर दिखाया लेकिन वो इतिहास रचने से चूक गईं ।ओकुहारा जापान के लिए विश्व चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली महिला हैं।
सिंधु पहली बार वर्ल्ड बैडमिंटन के फ़ाइनल में पहुंची थी, इस हार के बाद उन्हें सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा ।विश्व चैम्पियनशिप में यह सिंधु का तीसरा पदक है । इस से पहले 2013 और 2014 में सिन्धु कांस्य पदक जीत चुकी हैं । वर्ल्ड चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाली सिंधु साइना के बाद दूसरी भारतीय खिलाड़ी हैं । भारत की सायना नेहवाल को कांस्य पदक मिला ।
महिला एकल वर्ग के सेमीफाइनल में चीन की खिलाड़ी चेन युफेई को मात देकर सिन्धु ने फ़ाइनल में जगह बनाई थी । शनिवार देर रात खेले गए इस मुकाबले में सिंधु ने युफेई को 48 मिनटों के भीतर सीधे गेमों में 21-13, 21-10 से मात दी थी। शनिवार को ही एक अन्य सेमीफाइनल मुकाबले में ओकुहारा ने भारतीय खिलाड़ी सायना नेहवाल को मात देकर फाइनल में प्रवेश किया ।
भारत के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने सिंधु को दी बधाई ।
Well done Sindhu & Saina. India is very proud of you & your medals. Congrats to Japan's Okuhara for an incredible victory #PresidentKovind
— President of India (@rashtrapatibhvn) August 27, 2017
Well played @Pvsindhu1! We are proud of your game at the @2017BWC finals. Congratulations.
— Narendra Modi (@narendramodi) August 27, 2017



