You are here

[वीडियो] कोहली ,नेहरा और विजेंदर सिंह का बाबा राम रहीम ‘कनेक्शन’

वायरल वीडियो में कोहली बाबा रहीम के पास सिर झुकाए बैठे हैं और नेहरा रहीम के पीछे खड़े हुए हैं।

अन्य ख़बरें आज की रिपोर्ट क्रिकेट दिलचस्प ख़बरें बड़ी ख़बरें सोशल मीडिया से 

वायरल वीडियो में कोहली बाबा रहीम के पास सिर झुकाए बैठे हैं और नेहरा रहीम के पीछे खड़े हुए हैं।

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह के खिलाफ 15 साल पुराने साध्वी के यौन शोषण मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने उन्हें दोषी करार कर दिया । बाबा के दोषी करार दिए जाने के बाद उनके शिष्यों ने गुंडों की तरह बर्ताब करते हुए सैकड़ो गाड़ियाँ, इमारतें और रेलवे स्टेशन को आग के हवाले कर  दिया । राम रहीम  के शिष्यों  के द्वारा  की गई  हिंसा में 31 लोगों की मौत हो गई जबकि 250 से ज्यादा घायल हुए।

 

जब बाबा के शिष्य हिंसा कर रहे थे ,तब सोशल मीडिया पर बाबा के उन शिष्यों का वीडियो वायरल हो रहा था जिन पर पुरे देश को नाज़ है । एक वीडियो में भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली और लेफ्ट आर्म फ़ास्ट बॉलर आशीष नेहरा पहली पंक्ति में बैठ कर बाबा से गुस्सा कैसे रोका जाए और यादाश्त कैसे बढाई जाए का ज्ञान सीख रहे है । हालांकि विराट का यह विडियो काफी पुराना लग रहा है। यह संभवत: विराट के उन दिनों का विडियो है, जब वह अंडर-19 या जूनियर स्तर पर क्रिकेट खेलते थे।

ट्विटर यूजर – @Eaglesiar ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें कोहली बाबा रहीम के पास सिर झुकाए बैठे हैं और नेहरा रहीम के पीछे खड़े हुए हैं।

https://twitter.com/Eaglesiar/status/870559032741773312

सोशल मीडिया में एक और वीडियो वायरल हुआ जिसमें भारत के स्टार मुक्केबाज और बीजिंग ओलंपिक कांस्य पदक विजेता विजेंदर सिंह राम रहीम को आशीर्वाद देने के लिए शुक्रिया कर रहे है । विजेंदर वीडियो में कहते है की जब वह मूवी करने के बाद गुरूजी से मिले तो गुरूजी ने उन्हें मुक्केबाजी पे ध्यान देने को कहा ।

एक इंटरव्यू के दौरान राम रहीम ने ये खुलासा किया था कि  उन्होंने कोहली ,धवन, नेहरा, जहीर, युसूफ पठान  और विजेंदर  सिंह  जैसे कई खिलाड़ियो को टिप्स दिए।

Tagged :

Related posts

Leave a Comment