वीआईपी ट्रीटमेंट देने के चक्कर में बर्खास्त हो गए डिप्टी एडवोकेट जनरल
सीबीआई की विशेष अदालत द्वारा राम रहीम सिंह को बलात्कार के मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद भी हरियाणा सरकार के अफसरों को उन्हें वीआईपी सुविधा देने की आदत शायद गई नहीं है ।
फैसला आने के बाद राम रहीम जब जेल जाने के लिए बाहर निकले तब उनके साथ उनकी बेटी और वकील के साथ हरियाणा सरकार के उप महाधिवक्ता गुरदास सिंह सलवारा थे । सलवारा ने बाबा भक्ति दिखाते हुए उनका बैग उठाकर पीछे चलना शुरू कर दिया । इसका वीडियो सामने आने पर एडवोकेट जनरल गुरदास सिंह को सस्पेंड कर दिया है । सूत्रों का कहना है कि गुरदास सिंह सलवारा डेरा प्रमुख के रिश्तेदार हैं। कहा जा रहा है कि राम रहीम की सिफारिश और जोर देने पर ही उन्हें डिप्टी एडवोकेट जनरल का पद दिया गया है ।गौरतलब है कि इस से पहले भी रेप मामले के दोषी राम रहीम को राज्य सरकार द्वारा VIP ट्रीटमेंट दिए जाने पर कई सवाल उठाए जा चुके हैं।
सजा सुनाए जाने के बाद राम रहीम को हेलिकॉप्टर से रोहतक ले जाया गया जहाँ उन्हें 28 अगस्त को सजा सुनाई जाएगी । कैमरे में एक और फोटो कैद हुई, जब कोर्ट के फैसले के बाद राम रहीम के समर्थक हिंसक प्रदर्शन कर रहे थे तब बाबा हेलिकॉप्टर में बैठकर मजे से चॉकलेट खा रहे थे।

