You are here

ओबीसी आरक्षण : क्रीमी लेयर की सीमा 6 लाख से बढ़ाकर 8 लाख हुई

Major reform for Indian Army आज की रिपोर्ट देश बड़ी ख़बरें समाचार 

केंद्रीय कैबिनेट ने आज एक बड़ा फैसला लेते हुए ओबीसी आरक्षण में क्रीमी लेयर की सीमा 6 लाख सालाना बढ़ाकर 8 लाख कर दी है । सरकार के इस एलान के बाद अब 8 लाख रुपए सालाना तक कमाने वाली अन्य पिछड़ी जातियां (ओबीसी) क्रीमी लेयर में आएंगी। अगर आप ओबीसी हैं और सालाना आमदनी 8 लाख रुपए से ज्यादा है तो आपको आरक्षण का फायदा नहीं मिलेगा । सरकार के नए फैसले से अब ओबीसी कैटेगरी के ज्यादा लोगों को नौकरियों और भर्तियों में आरक्षण का फायदा मिल सकेगा । इसके पहले साल 2013 में केंद्र सरकार ने ओबीसी आरक्षण में क्रीमलेयर की सीमा को 4.5 लाख रुपए से बढ़ाकर 6 लाख किया गया था ।

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने सरकार के कदम की सराहना किया और कहा ,”क्रीमी लेयर की सीमा को 8 लाख करना मोदी सरकार की पिछड़े वर्गों के आरक्षण और अन्य योजनाओं के विस्तार की दिशा में एक सार्थक पहल है।”

क्या है क्रीमी लेयर?

क्रीमीलेयर यानी एक तय सीमा से अधिक परिवार की वाषिर्क आय होना है । क्रीमीलेयर में आने वाले  परिवारों को आरक्षण का फायदा नहीं मिलता । अभी तक आरक्षण का लाभ लेने वाले परिवार की वार्षिक आय 6 लाख रुपये थी , जिसे बढ़ाकर 8 लाख रुपये कर दिया गया है। सरकारी नौकरियों और शिक्षण संस्थानों में ओबीसी के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण है ।

 

Tagged :

Related posts

Leave a Comment