You are here

जानिए सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले पे किसने क्या कहा

सुप्रीम कोर्ट ने तीन तलाक पर ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए इसे अवैध करार दिया है। सुप्रीम कोर्ट की 5 जजों की संविधान पीठ ने इसे 3-2 से खारिज कर दिया । सुनवाई के दौरान जस्टिस आरएफ नरिमन, जस्टिस कुरियन जोसेफ और जस्टिस यूयू ललित तीन तलाक को असंवैधानिक घोषित करने के पक्ष में थे । चीफ जस्टिस खेहर और जस्टिस अब्दुल नजीर का कहना था की तीन तलाक  धार्मिक प्रक्रिया और भावनाओं से जुड़ा मामला है, इसलिए इसे एकदम से खारिज नहीं किया जा सकता।

कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि केंद्र सरकार 6 महीने के अंदर संसद में इसको लेकर कानून बनाए ।अगर सरकार छह महीने में कानून नहीं बनाती, तो रोक जारी रहेगी ।

प्रधानमंत्री मोदी ने सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को ऐतिहासिक फैसला बताया । मोदी ने कहा –“सुप्रीम कोर्ट का फैसला मुस्लिम महिलाओं को समानता का अधिकार देगा  और यह महिला सशक्तीकरण के तरफ  एक मजबूत कदम है ।”

ट्रिपल तलाक याचिकाकर्ता और  पीड़ित शायरा बानो ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया और कहा –“फैसले के स्वागत और समर्थन करती हूँ । मुस्लिम महिलाओं के लिए बहुत ऐतिहासिक दिन है ।मुस्लिम समाज में औरतों की स्थिति को समझा जाए, इस फैसले को माना जाए और जल्द से जल्द कानून बनें ।”

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (एआईएमपीएलबी) के सदस्य जफरयाब जिलानी ने कहा –“सुप्रीम कोर्ट के फैसलों का हमने पहले भी सम्मान किया है, आज के फैसले के बारे में भी हम सोचेंगे ।” जफरयाब जिलानी ने पूछा -“उन मुस्लिम औरतों का क्या जो फैसले के बाद भी तलाक को मंजूर कर लेंगी? हर मुद्दे के बारे में सोचना चाहिए ।”

मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के वकील और कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने कहा –“जो होने की हमने उम्मीद की थी वह हो गया है, यह एक अच्छा फैसला है ।”

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया और कहा –“तीन तलाक पर सुप्रीमकोर्ट का निर्णय- मुस्लिम महिलाओं के लिए स्वाभिमान पूर्ण एवं समानता के एक नए युग की शुरुआत।”

कांग्रेस ने भी सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत किया है

Related posts

Leave a Comment