You are here

लाइव अपडेट :मुजफ्फरनगर ट्रेन हादसा , बचाव कार्य पूरा,23 लोगों की मौत और 70 लोगों के घायल होने की पुष्टि ।

रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है - 0131- 2645238,0131-2437160, 9760534054,9760535101

14 coaches of Puri-Haridwar-Kalinga Utkal Express derails in Muzaffarnagar's Khatauli,23 killed and 60 injured अन्य ख़बरें आज की रिपोर्ट बड़ी ख़बरें 

रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है - 0131- 2645238,0131-2437160, 9760534054,9760535101

पूरी से हरिद्वार जा रही पूरी-उत्कल एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है । समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक ट्रेन के 14  डिब्बे पटरी से उतर गए हैं ।हादसा शनिवार की शाम 5 बजकर 46 मिनट पर खतौली के रिहाइशी इलाके में हुआ है ।हादसे की तस्वीरों से कई लोगों के हताहत होने की आशंका है । हालांकि अभी तक कोई पुष्ट जानकारी नहीं मिली है ।ट्रेन का नंबर 18477 है । रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है – 0131- 2645238,0131-2437160, 9760534054,9760535101 ।यूपी पुलिस ने 23 लोगों की मौत और 40 लोगों के घायल होने की पुष्टि ।

 

[लाइव अपडेट ]

  • रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने ट्वीट कर के बताया -“सीआरबी को दिन के अंत तक प्रथम दृष्टया प्रमाण के आधार पर जिम्मेदारी तय करने का निर्देश दिया है ।”

  • रेलवे मंत्रालय ने 75 घायलों की सूचि जारी की है ।

  • दिल्ली मंडल के डीआरएम आर एन सिंह ने कहा-“हमें उम्मीद है कि 9:00 बजे सामान्य ट्रैफिक वापस आ जाएगी ।”

  • उत्तर प्रदेश मंत्री सतीश ने कहा –“करीब 74 लोग घायल है । घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है ।”

  • रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा –“बचाव कार्य पूरा हो चुका है।सभी घायलो को अस्पताल भेज दिया गया  हैं।”

  • उत्तर प्रदेश मंत्री सतीश महाना ने कहा -""

  • सूत्रों के मुताबिक दुर्घटना के पीछे रेलवे की लापरवाही है। खतौली के पास जहां हादसा हुआ है, वहां ट्रैक मरम्मत का काम चल रहा था और ट्रेन अपनी पूरी स्पीड़ में थी  । ड्राइवर ने यहां इमरजेंसी ब्रेक लगाया था ।
  • उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुजफ्फरनगर ट्रेन दुर्घटना में मृतकों के परिजनों के लिए 2 लाख रुपये और घायलों के लिए 50 हजार रु. की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।
  • यूपी पुलिस ने 23 लोगों की मौत और 40 लोगों के घायल होने की पुष्टि ।
  • यूपी प्रधान सचिव (होम) अरविंद कुमार ने कहा –“11 मृत शरीर और 65 घायलो को खतौली अस्पताल लाया गया।”
  • रेलवे प्रवक्ता अनिल सक्सेना ने कहा- “उत्कल एक्सप्रेस के 14 डिब्बे पटरी से उतरे है ।दुर्घटना के कारण के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है ।शुरुआत में 6 डिब्बे के पटरी से उतरने की खबर आई थी ।

  • रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने मुआवजे की घोषणा की । मारे गए लोगों को 3.5 लाख रुपये ,गंभीर रूप से घायल को 50 हजार रुपये और मामूली चोट वाले लोग को 25 हजार रुपये  बतौर मुआवजा दिया जाएगा ।

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेल हादसे पर दुख जताते हुए कहा-“मुजफ्फरनगर में उत्कल एक्सप्रेस की पटरी से उतरने से बेहद दुखी हूँ ।प्रभावित परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं है । घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की ।यूपी सरकार और रेल मंत्रालय सभी जरूरी मदद मुहैया कराने में जुटे हैं ।”

  • आनंद कुमार, एडीजी कानून और व्यवस्था:“रेल हादसे में 30-40 यात्रि घायल और 10 लोगों की मौत हुई ।”

  • डेढ़ घंटे बाद भी एक दूसरे पर चढ़े डिब्बों को हटाने के लिए नहीं पहुंची रेलवे की क्रेन ।
  • केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान घटनास्थल में पहुंचे  ।बालियान ने कहा कि घायलों को खतौली अस्पताल, मेरठ अस्पताल भेजा जा चुका है ।
  • घटना में करीब 100 लोगों के घायल होने की आशंका है ।घायलों की संख्या में इजाफा भी हो सकता है ।
  • पीएसी की 9 कंपनियों को घटनास्थल के लिए भेजा गया ।
  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रेल दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है ।योगी ने ट्वीट कर सभी घायलों को हर संभव मदद पहुंचाने का निर्देश दिया है ।

  • UP पुलिस ने भी हेल्पलाइन नंबर जाहिर किया ।

  • रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने दुर्घटना की जांच का आदेश दिया है।

रेल मंत्री ने ट्वीट कर  के बताया –“मैं व्यक्तिगत रूप से स्थिति की निगरानी कर रहा हूं। एचवी टीम के  वरिष्ठ अधिकारियों को तुरंत साइट पर पहुंचने और त्वरित बचाव और राहत कार्यों को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ।मेडिकल वैन को साइट पर पहुंचाया गया है। त्वरित राहत और बचाव कार्यों को सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं ।कारण का पता लगाने के लिए दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना की जांच का आदेश दिया है। किसी भी चूक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी ।”



Tagged :

Related posts

Leave a Comment