मुजफ्फरनगर ट्रेन हादसे में 23 लोगों की मौत और 70 लोगों के घायल होने की पुष्टि
पूरी से हरिद्वार जा रही पूरी-उत्कल एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है । समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक ट्रेन के 14 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं ।हादसा शनिवार की शाम 5 बजकर 46 मिनट पर खतौली के रिहाइशी इलाके में हुआ है ।हादसे की तस्वीरों से कई लोगों के हताहत होने की आशंका है । हालांकि अभी तक कोई पुष्ट जानकारी नहीं मिली है ।ट्रेन का नंबर 18477 है । रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है – 0131- 2645238,0131-2437160, 9760534054,9760535101 । यूपी प्रधान सचिव (होम) अरविंद कुमार ने कहा -“11 मृत शरीर और 65 घायलो को खतौली अस्पताल लाया गया ।” सूत्रों के मुताबिक दुर्घटना के पीछे रेलवे की लापरवाही है। खतौली के पास जहां हादसा हुआ है, वहां ट्रैक मरम्मत का काम चल रहा था और ट्रेन अपनी पूरी स्पीड़ में थी । ड्राइवर ने यहां इमरजेंसी ब्रेक लगाया था ।
रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा –“बचाव कार्य पूरा हो चुका है।सभी घायलों को अस्पताल भेज दिया गया हैं।”
Rescue operations have been completed.All injured shifted to hospital. Restoration work will start now.Still monitoring situation closely
— Suresh Prabhu (@sureshpprabhu) August 19, 2017
UP पुलिस ने भी हेल्पलाइन नंबर जाहिर किया ।
#UtkalExpress मुज़फ्फरनगर ट्रेन एक्सीडेंट हेल्प लाइन नंबर #uppolice pic.twitter.com/9OoKSy6a7s
— UP POLICE (@Uppolice) August 19, 2017
रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने मुआवजे की घोषणा की । मारे गए लोगों को 3.5 लाख रुपये ,गंभीर रूप से घायल को 50 हजार रुपये और मामूली चोट वाले लोग को 25 हजार रुपये बतौर मुआवजा दिया जाएगा ।
