You are here

भारत के सैनिक बढ़े डोकलाम की ओर

डोकलाम भारत-चीन-भूटान का ट्रायजंक्शन है। यहां चीन सड़क बनाना चाहता था। जिसे भारत ने रोक दिया है।

Doklam standoff: India sent more troops along China border in Sikkim, Arunachal एक्सक्लुसिव ख़बर देश बड़ी ख़बरें समाचार 

डोकलाम भारत-चीन-भूटान का ट्रायजंक्शन है। यहां चीन सड़क बनाना चाहता था। जिसे भारत ने रोक दिया है।

भारत और चीन के बीच बात नहीं बन पाई। चीन ने 100 मीटर से पीछे अपने सैनिकों को करने से इंकार कर दिया । इसका नतीजा सरहदी इलाकों में दिखने लगा है। भारत ने चीन से सटे सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के 1400 किलोमीटर लंबे सरहद पर सैनिकों की तैनाती बढ़ा दी गई है।

सूत्रों के मुताबिक सिक्किम के बॉर्डर पर अलर्ट बढ़ा दिया गया है। कोलकाता से फौज की कुछ टुकड़ी सिक्किम की तरफ रवाना हुई है। इसे अभी तैयारी के तौर पर देखा जाना चाहिए। भारत सरकार किसी भी संभावना से इंकार नहीं कर रही है। पिछले 40 दिन से डोकलाम के ट्राइजंक्शन पर भारत और चीन के सैनिक आमने सामने हैं। भारत के करीब 400 जवान अभी भी चीनी सैनिक का रास्ता रोके खड़े हैं।

डोकलाम भारत-चीन-भूटान का ट्रायजंक्शन है। यहां चीन सड़क बनाना चाहता था। जिसे भारत ने रोक दिया है। अगर चीन यहां सड़क बना लेता तो ये भारत की सुरक्षा के लिए खतरा बन जाता। इसलिए भारत ने चीन को आगे बढ़ने से रोक दिया। अब चीन बार-बार युद्ध की धमकी दे रहा है। इसी धमकी के मद्देनजर भारत ने अपने सैनिकों की संख्या बढाई है।

Tagged :

Related posts

Leave a Comment