मर्डर का आरोपी दारोगा की टोपी लगाकर थाने में बैठा
गिरफ्तारी के बाद पुलिस मिथुन को थाने लाई थी। लेकिन मिथुन ने सब-इंस्पेक्टर की टोपी पहन ली।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस मिथुन को थाने लाई थी। लेकिन मिथुन ने सब-इंस्पेक्टर की टोपी पहन ली।
जिसकी सरकार वही बन गया थानेदार। केरल से आई एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई । थाने के दारोगा की टोपी पहने मिथुन थानेदार की कुर्सी पर ही बैठा दिखा। मिथुन ने सब-इंस्पेक्टर की टोपी लगाकर सेल्फी भी ली। मिथुन की सेल्फी वाली तस्वीर वायरल हो गयी।
मिथुन Democratic Youth Federation of India का नेता है और उसपे पर बीजेपी नेता के घर पर हमला करने का आरोप है । इस मामले में उसे 5 जुलाई को कुमारकोम में गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस मिथुन को थाने लाई थी। लेकिन मिथुन ने सब-इंस्पेक्टर की टोपी पहन ली। तस्वीर सामने आने के बाद मिथुन को पार्टी से सस्पेंड कर दिया गया है। मिथुन पर केरल में 18 केस चल रहे हैं। तीन मामले हत्या के हैं।
बीजेपी के ऑफिसियल केरल ट्विटर अकाउंट ने लिखा –“यह (सेल्फी ) केरल में कानून और व्यवस्थ हाल बताता है ।एक हमले के मामले में पकड़ा गया DYFI का नेता सब-इंस्पेक्टर की टोपी लगाकर सेल्फी लेता है ।”
This gives an idea of what's happening in law & order front in Kerala.DYFI leader caught for an assault case takes a selfie wearing SI's cap pic.twitter.com/GBAHyqrshC
— BJP KERALAM (@BJP4Keralam) August 8, 2017



