चीन के सरकारी अखबार के संपादक ने दी युद्ध की धमकी
चीन के सरकारी अखबार ने भारत को फिर धमकी दी। चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स के एडिटर इन चीफ हू शी जिन ने आज डेढ़ मिनट का वीडियो जारी किया । ग्लोबल टाइम्स के संपादक ने भारत को युद्ध की धमकी दे दी। वीडियो में कहा कि अगर भारत ने चाइना की चेतावनी को बार बार नज़रअंदाज़ करता रहा तो फिर युद्ध होकर रहेगा ।इसे कोई नहीं रोक सकता और इस जंग का खामियाजा भारत को भुगतना होगा। यह बयान ऐसे वक्त में आया है जब भारत की ओर से कूटनीतिक तौर पर मुद्दे को सुलझाने की कोशिशें जारी हैं
चीन के सरकारी अखबार के संपादक ने कहा कि मोदी सरकार नेहरू सरकार की तरह नादानी कर रही है। खुद को जंग के लिए तैयार करने की बजाए लोगों को झूठा दिलासा दे रही है। वीडियो के जरिए कहा गया कि भारतीय आर्मी मोदी सरकार को झूठी तस्वीर पेश कर रही है।
इस संदेश में ग्लोबल टाइम्स के संपादक हू शी जिन ने 1962 के युद्ध का भी जिक्र किया है । उन्होंने कहा ”जो नादानी नेहरू ने 62 में की थी, वही भारत आज कर रहा है । 1962 में भी नेहरू को लगा था कि चीन हमला नहीं क
