You are here

केरल में लेफ्ट Vs राइट का खूनी खेल, आरएसएस ने दिखाए सबूत

केरल में संघ कार्यकर्ताओं की हत्या करने से पहले उनके घर के बाहर एक केले का पत्ता भेजा जाता है।

the Rashtriya Swayamsevak Sangh (RSS) joint general secretary Dattatreya Hosabale said an “independent judicial inquiry” should be carried out into the killings. अन्य ख़बरें एक्सक्लुसिव ख़बर देश समाचार 

केरल में संघ कार्यकर्ताओं की हत्या करने से पहले उनके घर के बाहर एक केले का पत्ता भेजा जाता है।

संघ के नेता दत्तात्रेय होसबोले ने सबूत के साथ केरल में लेफ्ट कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी का पर्दाफाश किया। होसबोले ने करीब पांच मिनट का वीडियो दिखाया । जिसमें सीपीएम के कार्यकर्ता प्रदर्शन करते दिखाई देते हैं। इस वीडियो में लेफ्ट कार्यकर्ता आरएसएस स्वयंसेवकों को हत्या की धमकी देते सुनाई पड़ते हैं। आरएसएस के जारी वीडियो में ये आवाज़ें सुनाई दे रही थी,
“तुम RSS के %%&*&^% के बच्चे 
हमसे लड़ने की हिम्मत मत करो 
हमसे लड़ो बदमाशों
अगर हमें किसी का खून भी करना पड़े 
तो हमें किसी ट्रेनिंग की जरुरत नहीं है  
हमें नागपुर जाने की जरुरत नहीं है 
हम उनका खून कर देंगे 
जिन्हें हम मारना चाहते हैं”
इस वीडियो में गालियां सुनाई दे रही थी। जिसे यहां से हटाया गया है। होसबोले ने बताया कि केरल में संघ कार्यकर्ताओं को निशाना बनाकर मारा जा रहा है। हत्या करने से पहले उनके घर के बाहर एक केले का पत्ता भेजा जाता है। उस पत्ते पर फूल रख देते हैं ।केरल में केले के पत्ते पर ही अर्थी तैयार की जाती है। केले का पत्ता भेजने के अगले दिन मर्डर कर दिया जाता है। आरएसएस की तरफ से जारी एक वीडियो में सीपीएम कार्यकर्ता कहते सुनाई देते हैं,
“इसे याद रखना &^%$$
अगर तुम हमारे लाल झंडे से उलझोगे 
अपनी माओं को कहना कि वो अपने बेटों को भूल जाएं 
हम तुम्हारे टुकड़े टुकड़े कर देंगे 
एलमकोट्ट गांव में RSS का कोई भी आदमी नहीं बचेगा 
हम तुम्हारे टुकड़े टुकड़े कर देंगे 
याद रखना ये धमकी नहीं है
हम उनका खून कर देंगे 
जिनका हम खून करना चाहते हैं”
संघ और भाजपा दोनों मिलकर केरल में सियासी हत्याओं को मुद्दा बना रही है। अब गेंद केंद्र सरकार के पाले में है।
Tagged :

Related posts

Leave a Comment