अस्पताल में इलाज़ छोड़ महामृत्यंजय जप कर रहे थे डॉक्टर
हैदराबाद के एक सरकारी अस्पताल के बाहर ऐसी तस्वीर दिखी जिसकी कल्पना नहीं हो सकती थी। मरीजों की लंबी कतार थी और डॉक्टर पूजा में व्यस्त थे। पूजा क्यों, इसकी वजह सुनेंगे तो और चौक जाएंगी ।
हैदराबाद के सरकारी अस्पताल गांधी हॉस्पीटल में पिछले कुछ महीनों से डॉक्टर परेशान थे कि वो चाहकर भी मरीजों को बचा नहीं पा रहे थे। आजकल इस अस्पताल में मरीजों के मौत का आंकड़ा ज्यादा ही बढ़ रहा था। पिछले कुछ दिनों से कई नवजात बच्चों की मौत के बाद रिश्तेदारों ने खूब हंगामा भी किया था। जब डॉक्टर परेशान हो गए तो उन्होंने पूजा करने का फैसला किया। अस्पताल में इलाज छोड़कर डॉक्टर्स ने खुद महामृत्युंजय जाप करने लगे। रोगियों को भी यही वजह बताई गई कि आपके डॉक्टर पूजा में व्यस्त हैं। जब अस्पताल प्रशासन को शिकायत मिली तो उन्होंने जांच शुरू की है।
अस्पताल के सुपरिटेंडेंट डॉक्टर श्रवण ने बताया कि महामृत्युंजय जप से पहले मैनेजमेंट की इजाजत नहीं ली गयी थी। सरकारी अस्पताल में इस तरह की बातों को मंजूरी नहीं दी जा सकती। अस्पताल भी जांच करवा रहा है कि किसके कहने पर ये जप शुरू हुआ और कैसे अस्पताल के सीनियर डॉक्टर भी इसमें शामिल हुए? नियम के मुताबिक एक सरकारी अस्पताल में एक धर्म विशेष की पूजा नहीं हो सकती।



