2000 के नोट की छपाई बंद, अगले महीने आएगा 200 का नोट
मैसूर प्रिटिंग प्रेस में 2000 के नोट की छपाई बंद हो चुकी है और अब सरकारी प्रेस में 200 के नोट की छपाई चल रही है। खबर है कि एक अरब मूल्य के दो सौ रुपए के नोट अगले महीने से आने वाले हैं। आरबीआई अगस्त के पहले हफ्ते में 200 रु के नोट को जारी करने जा रही है।
200 रु के नोटों की छपाई जून 2016 में ही शुरु हो चुकी थी और अभी 25 दिन तक छपाई चलती रहेगी। सूत्रों ने बताया कि आरबीआई का पूरा फोकस अब छोटे नोटों पर होगा। सौ, दो सौ और पांच सौ के नोट ही बाजार में ज्यादा दिखेंगे। दो हजार के नोटों की संख्या धीरे धीरे कम हो जाएंगे। लेकिन दो हजार के नोट बंद नहीं होंगे, उन्हें धीरे धीरे बाजार से बाहर किया जाएगा और उतने ही मूल्य के दो सौ और पांच सौ के नए नोट छापे जाएंगे। नोटबंदी के बाद नकदी के संकट को खत्म करने के लिए सरकार अचानक दो हजार रुपए के नोट को लेकर आई थी। लेकिन इससे एक समस्या और बढ़ गई। पहले कहा जाता था कि नोट जितना बड़ा होगा काला धन जमा करने में उतनी आसानी होगी। इसलिए सरकार दो हजार के नोट को अर्थव्यवस्था में कम करेगी और दो सौ रुपए के नोट को बढ़ाएगी।



