शिवाजी के वंशज बजरन वसूली के आरोप में गिरफ्तार
एनसीपी के सांसद उदयनराजे भोसले जब बीजेपी में थे तो एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार को अपशब्द कह दिया और अब शरद पवार की पार्टी से ही सांसद हैं।
एनसीपी के सांसद उदयनराजे भोसले जब बीजेपी में थे तो एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार को अपशब्द कह दिया और अब शरद पवार की पार्टी से ही सांसद हैं।
शिवाजी महाराज के वंशज और सतारा से एनसीपी के सांसद उदयनराजे भोसले को गिरफ्तार कर लिया गया है। व्यापारी को धमकाने और जबर्दस्ती पैसे छीनने के आरोप में पकड़ा गया है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने उनकी अग्रिम बेल याचिका खारिज कर दी थी, इसके बाद उन्होंने सतारा के सिटी पुलिस स्टेशन में सरेंडर कर दिया।उदयनराजे सरेंडर करने अपने सपोर्टर्स के साथ पहुंचे थे। अब तक इस मामले में 9 लोग अरेस्ट हो चुके हैं।
उदयनराजे के कामगार संगठन से जुड़े कुछ लोग सतारा के लोणद गांव में ‘सोना अलाइज’ नाम की कंपनी में काम करते हैं। इसी कंपनी में एनसीपी के नेता रामराजे निंबालकर के मजदूर संगठन के लोग भी काम करते हैं। उदयनराजे का आरोप है कि, कंपनी उनके संगठन के मजदूरों की जगह दूसरे संगठन के मजदूरों को काम दे रही थी। इस पर बातचीत करने के लिए उन्होंने कुछ दिन पहले कंपनी के अधिकारी राजकुमार जैन को सतारा स्थित गेस्ट हाउस में बुलाया था। जिसके बाद जैन ने उदयनराजे पर आरोप लगाया कि उन्होंने अपने सपोर्टर्स के साथ मिलकर उनकी पिटाई की और उनके पैसे छीन लिए। जैन ने सतारा शहर पुलिस स्टेशन में उदयराजे और उनके समर्थकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले में 9 लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया था। इसके बाद से सांसद उदयनराजे अंडरग्राउंड हो गए थे। कोर्ट से अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद उदयनराजे को सरेंडर करना पड़ा।
कौन हैं उदयन राजे?
– उदयनराजे भोसले छत्रपति शिवाजी महाराज की तेरहवीं पीढ़ी से आते हैं। अभी वो सतारा से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के सांसद हैं। इससे पहले वे कांग्रेस के टिकट पर 2009 में सांसद चुने गए थे।
जनता से वोट मांगने नहीं जाते फिर भी जीते
जनता उन्हें राजा उदयन के नाम से पुकारती है। 2014 के लोकसभा चुनाव में भी एनसीपी के टिकट पर वो 5 लाख से ज्यादा वोट पा चुके हैं। 2009 में 3 लाख से ज्यादा वोट से जीते थे।
बड़े शौकीन हैं ‘राजा साहेब’
काफिले में कम से कम 10 गाड़ियां जरूर चलती हैं। जब बीजेपी में थे तो एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार को अपशब्द कह दिया और अब शरद पवार की पार्टी से ही सांसद हैं। उनपर अपने सरकारी बॉडीगार्ड से रिवॉल्वर छीनकर फोटो खिंचवाने का भी आरोप लगा है।



