You are here

संसद में कागज उड़ाए, 6 सांसद 5 दिन के लिए सस्पेंड

'Let Whole Country Watch This,' Says Speaker, Suspends 6 Congress MPs अन्य ख़बरें देश राजनीति समाचार 
संसद में वो हुआ जिसकी उम्मीद नहीं थी। वैसी तस्वीर दिखी जो ना दिखती तो ज्यादा अच्छा होता। कांग्रेस सांसदों ने कागज फाड़कर उड़ाए। संसदीय कार्यमंत्री पर कागज के टुकड़े फेंके। लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने कांग्रेस के छह सांसदों को 5 दिन के लिए सस्पेंड कर दिया ।
लोकसभा में सोमवार को बोफोर्स और गोरक्षकों की हिंसा के मुद्दे पर जमकर हंगामा हुआ। हालात ये बन गए कि कांग्रेस सांसदों ने सदन में कागज उछाले। सुमित्रा महाजन ने छह सांसद गौरव गोगोई, के सुरेश, अधीर रंजन चौधरी, रंजीता रंजन, सुष्मिता देव और एमके राघवन को 5 दिन के लिए सस्पेंड कर दिया। सुमित्रा महाजन ने कहा- “सदन में कागज फेंकना बड़ा गुनाह हो सकता है।”
इससे पहले 2015 में कांग्रेस के 25 सांसदों को 5 दिन के लिए सस्पेंड किया गया था। संसदीय कार्यमंत्री अनंत कुमार ने कहा कि कांग्रेस सांसदों की हरकत शर्मनाक है। जब ये हुआ उस वक्त कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और सोनिया गांधी भी मौजूद थे.  स्पीकर सुमित्रा महाजन ने कहा कि देखना चाहती हूं कि सांसद कितनी अनुशासन हीनता कर सकते हैं, देश भी इनके बर्ताव को देख रहा है. इन सभी सांसदों पर संसद की कार्यवाही में बाधा डालने का आरोप था.
Tagged :

Related posts

Leave a Comment