You are here

महिला विश्व कप फाइनल:229 रनों का पीछा करो लक्ष्य, मैच करो अपने पक्ष

England score 228 for seven against India in the title clash of the ICC Women's World Cup क्रिकेट खेल 

महिला विश्व कप के फाइनल मैच में भारत के खिलाफ इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया । इंग्लैंड की टीम ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में  07  विकेट खोकर 228 रन बनाए है।इंग्लैंड की पारी की शुरुआत अच्छी रही , 10 ओवर बिना विकेट खोए 43 रन बनाए । लेकिन ग्यारहवीं ओवर में गायकवाड़ ने लॉरेन  विनफील्ड क्लीन बोल्ड कर भारत को पहली सफलता दिलाई ।इंग्लैंड का दूसरा विकेट जल्द ही गिरा टैमी बेयुमाउट  को पूनम यादव ने पवेलियन भेजा ।इंग्लैंड के कप्तान हीथर नाइट भी  पूनम यादव की शिकार बनी । इसके बाद इंग्लैंड के बल्लेबाज साराह टेलर और नताली स्कीवर ने समझदारी से बल्लेबाजी की ।लम्बे इंतज़ार के बाद 32.4 ओवर में  गोस्वामी ने सारा टेलर को विकेटकीपर के हाथों कैच आउट करवाया ।अगले ही गेंद पे झूलन ने फ्रान विल्सन को जीरो पे एलबीडबल्यू आउट किया । 164 के स्कोर पे झूलन ने स्किवर को एलबीडबल्यू आउट किया । 196 के स्कोर पे इंग्लैंड का 7वां विकेट गिरा, दीप्ति शर्मा के  शानदार थ्रो पे कैथरीन ब्रंट रन आउट हुई ।

झूलन ने 10 ओवर में  23 रन देकर 3 विकेट हासिल किये और साबित कर दिया की बड़े मैच में अनुभव बोलता  है ।

भारतीय गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी कर  अपना काम कर दिया, अब बल्लेबाजों को लक्ष्य प्राप्त  कर महिला विश्व कप अपने  नाम कर इतिहास रचना  है ।

 

Tagged :

Related posts

Leave a Comment