You are here

महिला विश्व कप फाइनल : लड़ते लड़ते हारी मर्दानी,याद रहेगी खूबसूरत सफ़र की कहानी

भारत की टीम ने फाइनल मैच जरूर हारा पर अपने विश्व कप के सफ़र से सबका दिल जीता है । उम्मीद है की मिताली की टीम का प्रदर्शन महिला क्रिकेट में एक क्रान्ति लाएगा।

England Women Team Won Women World Cup क्रिकेट खेल बड़ी ख़बरें 

भारत की टीम ने फाइनल मैच जरूर हारा पर अपने विश्व कप के सफ़र से सबका दिल जीता है । उम्मीद है की मिताली की टीम का प्रदर्शन महिला क्रिकेट में एक क्रान्ति लाएगा।

भारतीय महिला टीम को इंग्‍लैंड ने रोमांच से भरे फाइनल मुकाबले में  9 रन से हराकर चौथी बार वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया है। आन्या श्रबसोले ने  शानदार गेंदबाजी  करते  हुए 46 रन देकर  6 विकेट लिए ।श्रबसोले को उनके प्रदर्शन के लिए ‘ प्‍लेयर ऑफ द मैच ‘ घोषित किया गया। विश्व कप में सब से ज्यादा रन बनाने  वाली  इंग्लैंड की  टैमी बेयुमाउट को   ‘प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट’ का ख़िताब मिला ।

भारत की टीम ने फाइनल मैच जरूर हारा पर अपने विश्व कप के सफ़र से सबका दिल जीता है । उम्मीद है की मिताली की टीम का प्रदर्शन महिला क्रिकेट में एक क्रान्ति लाएगा।

 

इंग्लैंड की टीम ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में  07  विकेट खोकर 228 रन बनाए है । इसके जवाब में भारत की  शुरुआत अच्छी नहीं रही ,स्मृति मंधाना पारी के दूसरी ओवर में बिना खाता खोले क्लीन बोल्ड हुई । 43 से स्कोर पे भारत को दूसरा झटका लगा ,कप्तान मिताली राज रन आउट हुई ।इसके बाद पूनम राउत और हरमनप्रीत कौर ने सूझभुझ की  साझेदारी की । दोनों ने अपना अर्द्धशतक भी पूरा किया । पूनम ने 75  और हरमनप्रीत ने 77 गेंद पे अपना अर्द्धशतक बनाया । हरमनप्रीत 51 रन बना कर आउट हो  गई ।
पूनम ने इसके बाद वेदा कृष्णामूर्ति के साथ अच्छी साझेदारी की लेकिन पूनम के 86 रन पे आउट होने के बाद भारत ने अगले 6 विकेट 28 पे खो कर अपने विश्व कप जीतने के सपने को भी खो दिया ।

पहले बल्लेबाज़ी करते हुए इंग्लैंड की पारी की शुरुआत अच्छी रही , 10 ओवर बिना विकेट खोए 43 रन बनाए । लेकिन ग्यारहवीं ओवर में गायकवाड़ ने लॉरेन  विनफील्ड क्लीन बोल्ड कर भारत को पहली सफलता दिलाई ।इंग्लैंड का दूसरा विकेट जल्द ही गिरा टैमी बेयुमाउट  को पूनम यादव ने पवेलियन भेजा ।इंग्लैंड के कप्तान हीथर नाइट भी  पूनम यादव की शिकार बनी । इसके बाद इंग्लैंड के बल्लेबाज साराह टेलर और नताली स्कीवर ने समझदारी से बल्लेबाजी की ।लम्बे इंतज़ार के बाद 32.4 ओवर में  गोस्वामी ने सारा टेलर को विकेटकीपर के हाथों कैच आउट करवाया ।अगले ही गेंद पे झूलन ने फ्रान विल्सन को जीरो पे एलबीडबल्यू आउट किया । 164 के स्कोर पे झूलन ने स्किवर को एलबीडबल्यू आउट किया । 196 के स्कोर पे इंग्लैंड का 7वां विकेट गिरा, दीप्ति शर्मा के  शानदार थ्रो पे कैथरीन ब्रंट रन आउट हुई ।झूलन ने 10 ओवर में  23 रन देकर 3 विकेट हासिल किये ।

Tagged :

Related posts

Leave a Comment