महिला क्रिकेट विश्वकप:सुपर संडे को होगा इंग्लैंड से सुपर मुकाबला
आईसीसी महिला क्रिकेट विश्वकप 2017 के सेमीफाइनल मैच में भारतीय महिला टीम ने हरफनमौला हरमनप्रीत कौर के धुआंधार बल्लेबाजी के बदोलत ऑस्ट्रेलिया को 36 रन से हरा दिया । भारतीय टीम इस से पहले 2005 में विश्व कप फाइनल पे पहुंची थी जहाँ उसे ऑस्ट्रेलिया ने मात दी थी । भारत ने इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया के हाथ मिली 2005 की हार का बदला भी ले लिया ।भारतीय महिला टीम का मुकाबला रविवार को लॉर्ड्स में इंग्लैंड से होगा ।
बारिश के वजह से मैच में 8-8 ओवरों की कमी हुई थी ।मिताली राज ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया । भारत की शरुआत अच्छी नहीं रही और स्मृति मंधाना 6 रन के स्कोर पे आउट हो गयी । 35 रन के स्कोर पे पूनम राउत 14 रन बना कर आउट हो गयी । इसके बाद मिताली राज और हरमनप्रीत ने अच्छी साझेदारी की । मिताली के आउट होने के बाद हरमनप्रीत ने दीप्ति शर्मा के साथ शतकीय साझेदारी निभाई । हरमनप्रीत कौर ने 115 गेंदों में 20 चौके 7 छक्के की मदद से 171 रनों की पारी खेली । कौर ने 90 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। यह उनके वनडे करियर का तीसरा शतक है।हरमनप्रीत को उनके प्रदर्शन के लिए ‘ प्लेयर ऑफ द मैच ‘ घोषित किया गया।
भारत द्वारा दिए 282 रन रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम को पारी के दूसरे ओवर में पहला झटका लगा ।शिखा पांडे ने बेथ मूनी को 1 रन पे बोल्ड किया ।पारी के पांचवें ओवर में अनुभवी गेंदबाज झूलन गोस्वामी ने कप्तान मेग लेनिंग को बिना खाता खोले बोल्ड किया ।सातवें ओवर में दीप्ती शर्मा ने अपनी गेंद पे निकोल बोल्टन का कैच लिया ।बोल्टन 14 रन बना कर आउट हुई ।ऑस्ट्रेलिया की तरफ से एलसी विलानी और एलेक्स ब्लैकवेल ने अर्धशतक बनाया ।
