You are here

वरुण धवन ने कंगना रनौत से मांगी माफ़ी ,आइफा 2017 अवॉर्ड शो में उड़ाया था मजाक

आज की रिपोर्ट फिल्म मनोरंजन सोशल मीडिया से 

अभी  हाल ही में आइफा अवार्ड्स शो में करण जौहर ने सैफ अली खान और वरुण धवन के साथ मिल कर कंगना रनौत का मजाक उड़ाया था । अभिनेता वरुण धवन जब  ढिशूम के लिए बेस्ट एक्टर इन कॉमिक रोल  के अवार्ड लेने आये तो सैफ अली खान ने मजाक में कहा कि वह (वरुण) फिल्म उद्योग में आज इस मुकाम पर अपने पिता (डायरेक्टर डेविड धवन) की वजह से हैं। इस पर वरूण ने सैफ से कहा कि वे  भी अपनी मम्मी  ((शर्मिला टैगोर) की वजह से हैं । करण जौहर ने भी आगे   कहा, “मैं यहां अपने पापा (दिवंगत फिल्मकार यश जौहर) की वजह से हूं.” । फिर तीनों ने एक साथ कहा, “परिवारवाद ने मचाई धूम।”

इस पर सैफ और वरूण ने करण पे  चुटकी लेते हुए कहा कि तुम्हारी फिल्म में वो गाना था ना – “बोले चूड़ियां, बोले कंगना….”। इस पर करण जौहर ने दो टूक कहा कि कंगना ना ही बोले तो अच्छा है। इस  टिप्पणी  के बाद तीनो अभिनेता सोशल मीडिया के निशाने पर आए ।

गौरतलब है कि कंगना रनौत और करण जौहर के बीच वंशवाद को लेकर बहस करण के चैट शो ‘कॉफी विद करण’ से शुरू हुआ और बाद में भी मीडिया के माध्यम से दोनों ने एक-दूसरे पर खूब आरोप-प्रत्यारोप लगाते रहे ।

वरुण को लगता है अपनी गलती की एहसास हो गया इसलिए उन्होंने ट्विटर पर  माफी मांगी और लिखा -‘मैं माफी मांगता हूं और अफसोस जताता हूं ..अगर मैंने किसी को उस एक्ट से तकलीफ या चोट पहुंचाई है तो ।” हालांकि इस ट्विट में उन्होंने कही पर भी कंगना का ज़िक्र नहीं किया है।

 Varun Dhawan Tweets An Apology After Nepotism Dig At Kangana Ranaut
अब देखना होगा की करण और कंगना की जुबानी जंग कहा तक जायेगी  ।

Tagged :

Related posts

Leave a Comment