You are here

नोटबंदी पर आरबीआई गवर्नर बोले, दिन-रात नोटों की गिनती जारी

आरबीआई गवर्नर उर्जित पटेल दूसरी बार पार्लियामेंट्री पैनल के सामने पेश हुए लेकिन पुराने नोटों के आंकड़े के बारे में जानकीर नहीं दी। उन्होंने कहा कि अब भी गिनती जारी है। कुछ सांसद जानना चाहते थे कि नोटबंदी के बाद कितने करोड़ रुपए के पुराने नोट सरकार को मिले। लेकिन इसका जवाब नहीं मिला। अब ये पैनल अपनी रिपोर्ट संसद के मानसून सत्र में पेश करेगा।
 इस कमिटी में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी थे, लेकिन मनमोहन ने गवर्नर से एक भी सवाल नहीं पूछा। जब भी उर्जित पटेल से पुराने नोट के फाइनल आंकड़े के बारे में सवाल दागे गए तो उन्होंने कहा, ”बैन नोट अभी नेपाल से आ रहे हैं। सहकारी बैंकों को पुराने नोट जमा कराने की इजाजत दी है और पोस्ट ऑफिस भी रिजर्व बैंक के पास पुराने नोट जमा कराने वाले हैं। ऐसे में कितनी रकम लौटी, इसका कोई निश्चित आंकड़ा नहीं है। स्पेशल टीम रात-दिन नोटों की गिनती में लगी है। उन्हें सिर्फ रविवार को छुट्टी दे रहे हैं।”

Related posts

Leave a Comment