अमरनाथ यात्रियों पर हमले का मास्टरमाइंड अबु इस्माइल है
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में अमरनाथ यात्रियों पर हमला करनेवाले आतंकवादी काम नाम अबु इस्माइल है। इसने ही अपने तीन साथियों के साथ यात्रियों से भरी बस पर गोलियां चलाई, जिसमें 7 यात्रियों की मौत हो गई और 19 से ज्यादा घायल हो गए हैं।
कश्मीर के आईजी मुनीर खान ने कहा कि अमरनाथ यात्रियों पर हमले की साजिश लश्कर-ए-तैयबा ने रची है. इसका मास्टर माइंड पाकिस्तानी आतंकवादी अबु इस्माइल है. बताया जा रहा है कि करीब तीन साल पहले वह कश्मीर में आया था. इसके बाद उसे साउथ कश्मीर में लश्कर का कमांडर बना दिया गया. इस वक्त वो पंपोर इलाके में रहता है। उसने बैंक और एटीएम लूट की वारदातों को अंजाम दिया है. पिछले साल दिसंबर में सेना का साथ हुए एनकाउंटर में इस्माइल फंस गया था, लेकिन बचकर भाग निकला.
