ब्रिटेन में एक हिंदुस्तानी लड़का अव्वल, आइंस्टीन से भी ज्यादा आईक्यू
अर्णव शर्मा ने महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन और स्टीफन हॉकिंग से दो अंक अधिक प्राप्त किए हैं।
अर्णव शर्मा ने महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन और स्टीफन हॉकिंग से दो अंक अधिक प्राप्त किए हैं।
ब्रिटेन में भारतीय मूल का 11 वर्षीय लड़का मेन्सा आईक्यू टेस्ट में सबसे ज्यादा 162 अंक हासिल कर ब्रिटेन का सबसे ज्यादा बुद्धिमान बच्चा बन गया है। उसने महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन और स्टीफन हॉकिंग से दो अंक अधिक प्राप्त किए हैं।
दक्षिण इंग्लैंड में रीडिंग टाउन के अर्णव शर्मा ने बिना किसी तैयारी के कुछ सप्ताह पहले सबसे मुश्किल टेस्ट के लिए मशहूर मेन्सा आईक्यू टेस्ट को पास किया और उन्होंने इससे पहले कभी इस टेस्ट को नहीं दिया था।
द इंडिपेंडेंट की खबर के मुताबिक टेस्ट में उनके अंक उन्हें आईक्यू स्तर पर ब्रिटेन में नंबर एक छात्र बना दिया।
शर्मा ने कहा, मेन्स टेस्ट मुश्किल होता है और कई लोग इसे पास नहीं कर पाते। मुझे तो इसे पास करने की उम्मीद नहीं थी। मैंने यह टेस्ट दिया और इसमें करीब ढाई घंटे लगे। उन्होंने कहा कि वहां करीब सात या आठ लोग थे।
शर्मा ने कहा कि वह टेस्ट देने से पहले उत्सुक नहीं थे। उन्होंने कहा, मैंने टेस्ट के लिए कोई तैयारी नहीं की थी लेकिन मैं घबरा भी नहीं रहा था। मेरा परिवार हैरान हुआ लेकिन वे भी बहुत खुश थे जब मैंने उन्हें अपने नतीजे के बारे में बताया। उनकी मां ने कहा, जब वह ढाई साल का हुआ तो मुझे उसके मैथ्स के ज्ञान के बारे में पता चल गया था।
शर्मा को गाने और डांस करने का भी जुनून है और वह जब आठ साल का था तो बॉलीवुड डांस के एक कंपीटीशन में सेमीफाइनल में भी पहुंचा था।



