पटना हवाईअड्डे पर बड़ा हादसा टला
बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी, केंद्रीय मंत्री रा म कृपाल यादव जीएसटी लॉन्च के मौके पर होने वाले कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली आ रहे थे।
बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी, केंद्रीय मंत्री रा म कृपाल यादव जीएसटी लॉन्च के मौके पर होने वाले कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली आ रहे थे।
पटना एयरपोर्ट पर एक बड़ी दुर्घटना होते-होते बची। वहां पटना से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाले एक प्लेन का टेकऑफ रोक दिया गया था। उस फ्लाइट में 174 पैसेंजर थे। हालांकि, सब सुरक्षित हैं और किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। शुरु में कहा गया कि इंडिगो की फ्लाइट 6E-415 का टायर फट गया था।
लेकिन इंडिगो की तरफ से जारी आधिकारिक बयान में इन रिपोर्ट्स को गलत बताया गया। अधिकारी ने कहा कि प्लेन में नया इंजन लगाया गया था जिसकी वजह से उसकी स्पीड कम थी और वह उड़ान नहीं भर पाया। अधिकारी ने बताया कि सबसे पहले कैबिन क्रू को धुआं दिखाई दिया था। उसके बाद 60 सैकेंड के अंदर सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया था। इंडिगो ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी, केंद्रीय मंत्री राम कृपाल यादव और कुछ नेता भी पटना एयरपोर्ट पर फंस गए थे। वे लोग जीएसटी लॉन्च के मौके पर होने वाले कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली आ रहे थे। इतना ही नहीं लालू प्रसाद यादव भी रांची एयरपोर्ट पर फंस गए थे। रांची एयरपोर्ट को पटना एयरपोर्ट पर हुए हादसे के बाद अलर्ट किया गया था। लालू को पटना जाने के लिए रांची से इंडिगो फ्लाइट पकड़नी थी।



