You are here

विराट की पसंद रवि शास्त्री कोच बन सकते हैं

विराट कोहली के करीबी सूत्र बताते हैं कि करीब करीब अब ये तय है कि रवि शास्त्री ही टीम के नए कोच बनेंगे बशर्ते पिछली बार की तरह इस बार भी पूर्व कप्तान सौरव गांगुली रवि शास्त्री के नाम पर वीटो ना लगाएंगे।

Ravi Shastri appointed coach, Zaheer Khan bowling, Rahul Dravid batting coach for overseas tours क्रिकेट खेल 

विराट कोहली के करीबी सूत्र बताते हैं कि करीब करीब अब ये तय है कि रवि शास्त्री ही टीम के नए कोच बनेंगे बशर्ते पिछली बार की तरह इस बार भी पूर्व कप्तान सौरव गांगुली रवि शास्त्री के नाम पर वीटो ना लगाएंगे।

विराट कोहली की पहली और आखिरी पसंद रवि शास्त्री अब टीम का कोच बन सकते हैं। खबर है कि रवि शास्त्री कोच बनने के लिए अर्जी देने पर मान गए हैं। इससे पहले रवि शास्त्री ने कहा था कि इस बार वो लाइन में नहीं खड़े होंगे और कोच के पद के लिए आवेदन तभी करेंगे जब उन्हें कोच बनाने की गारंटी दी जाएगी। अंदर की खबर ये है कि विराट कोहली की जिद पर बीसीसीआई ने कोच के लिए दोबारा आवेदन मांगे।
अब विराट चाहते हैं कि रवि शास्त्री को ही टीम इंडिया का कोच बनाया जाए। विराट कोहली के करीबी सूत्र बताते हैं कि करीब करीब अब ये तय है कि रवि शास्त्री ही टीम के नए कोच बनेंगे बशर्ते पिछली बार की तरह इस बार भी पूर्व कप्तान सौरव गांगुली रवि शास्त्री के नाम पर वीटो ना लगाएंगे। एक साल पहले भी रवि शास्त्री का कोच बनना करीब करीब तय था, लेकिन आखिर वक्त में सौरव गांगुली ने रवि शास्त्री के नाम का विरोध किया और अनिल कुंबले को कोच बनाया गया।
लेकिन शुरू से ही विराट कोहली और  अनिल कुंबले की नहीं बनी। पिछले 6 महीने में तो कोच और कप्तान के बीच बातचीत तक बंद थी। कोच चुनने के लिए बीसीसीआई ने सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण जैसे तीन पूर्व क्रिकेटर की एक कमिटी बनाई है। इन तीनों ने विराट कोहली को मनाने की पूरी कोशिश की लेकिन विराट कुंबले के नाम पर नहीं माने और कुंबले को जाना पड़ा। अब विराट रवि शास्त्री को कोच बनाने की जिद पर अड़े हैं और बीसीसीआई कप्तान को नाराज़ नहीं करना चाहती। इस बार कोच 2019 वर्ल्ड कप के लिए बनाया जाएगा, उस टीम के कप्तान विराट कोहली होंगे इसमें कोई शक नहीं है। इसलिए बीसीसीआई ने सचिन, सौरव और गांगुली को भी कहा है कि इस बार कप्तान के मन का कोच होना चाहिए। इसके बाद ही रवि शास्त्री को कोच का आवेदन देने के लिए कहा गया है, मतलब रवि को साथ में ही कोच बनाने की गारंटी भी मिल गई होगी।
इस खबर सबसे ज्यादा परेशान वीरेंद्र सहवाग होंगे क्योंकि शुरू में उन्होंने कोच बनने के लिए दो लाइन की अर्जी दी थी और उनका कोच बनना तय माना जा रहा था। लेकिन रवि शास्त्री का आवेदन आने वाला है और सहवाग का कोच बनना अब मुश्किल दिख रहा है।
Tagged :

Related posts

Leave a Comment