You are here

अलगाववादी के इशारे पर कश्मीर में डीएसपी को भीड़ ने मारा

श्रीनगर में अलगाववादियों के इशारे पर जम्मू-कश्मीर के डीएसपी की हत्या कर दी गई।  नौहट्टा इलाके में जामिया मस्जिद के बाहर डीएसपी मोहम्मद अयूब ड्यूटी पर तैनात थे। मस्जिद के अंदर अलगाववादी नेता मीरवाइज़ उमर फारुक बैठे थे। रात बारह बजे के बाद भीड़ ने  डीएसपी अयूब की बेरहमी से हत्या कर दी। अलगाववादी नेता के समर्थकों ने डीएसपी अयूब को के कपड़े उतार दिए। पहले लात घूंसे से मारा और फिर पत्थर मारकर जान ले ली। जम्मू-कश्मीर के डीजीपी एस पी वैद ने कहा कि जिन लोगों ने पुलिस अफसर की हत्या की है, उसे नहीं छोड़ेंगे।

Related posts

Leave a Comment