कश्मीर के अलगाववादियों कश्मीर की बेटी की बात सुनो
शहीद पुलिस अफसर अयूब पंडित की बहन और भतीजी की बातें जो अलगाववादियों के चेहरे से नकाब हटा रही है ।
शहीद पुलिस अफसर अयूब पंडित की बहन और भतीजी की बातें जो अलगाववादियों के चेहरे से नकाब हटा रही है ।
श्रीनगर के नौहट्टा में जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीएसपी मोहम्मद अयूब पंडित की हत्या कर दी गई। मस्जिद के सामने भीड़ ने अयूब के कपड़े उतार लिए। उसे पत्थरों से पीट पीटकर मार डाला। ये इलाका अलगाववादी नेता मीरवाइज़ उमर फारुख का है। अपने चाचा की हत्या के बाद उनकी भतीजी आलिया ने गुस्से में कश्मीर के अलगाववादियों को ललकारा। पढ़िए आलिया ने क्या कहा।
“हमारे बेकसूर अंकल को मारा इन्होंने
हमारे बेकसूर,हमारे ईमानदार
अंकल को मारा इन्होंने….
हम इंडियन हैं,हम इंडियन हैं
हां, हम इंडियन हैं, हमारे अंकल को मारा इन्होंने
हमारे अंकल को मारा इन्होंने”
आलिया और भी कुछ कहना चाहती थी। उसके सीने में आग थी, वो अपना गुस्सा, अपने दिन की बात बताना चाहती थी। लेकिन घरवाले उसे जबरदस्ती अपने साथ ले गए। इसके बाद शहीद पुलिस अफसर अयूब पंडित की बहन ने अलगाववादियों की असलियत बताई। उन्होंने सबके सामने कहा,
“यहां दिन रात घर उजड़ रहे हैं…
घरों को उजाड़ रहे हैं यहां के लोग…
ये क्या कर रहे हैं देखो…
बेगुनाह को मार रहे हैं…
छोटे छोटे बच्चे वालों को मार रहे हैं…
इस गिलानी के पीछे …गिलानी के पीछे…10-10 होते हैं…
मीरवाइज़ के पीछे 10-10 होते हैं…
मुसलमान…मुसलमान का खून बहा रहा है….
मुसलमान…मुसलमान को खा रहा है…
पुलिस ने क्यों नहीं हिफाजत की…?
हमारा जिगर जल रहा है….
उसको किसने मारा ?
बेगुनाह को किसने मारा …?
पेश करो…जालिमों को पेश करो…
जालिम कौन है…
वो मेरा भाई था..वो मेरा भाई रहेगा…
हमेशा जिंदा रहेगा…
जिसने उसको मारा है..जो भी लोग थे…वो कश्मीरी थे..
वो मुसलमान थे ..वो कोई आर्मी नहीं थी..
वो कोई मोदी के लोग नहीं थे…अपनों ने मारा है…
ये कौम नहीं है ..काफिरों से बदतर है…
बाहर निकल…बिल से बाहर निकल…
मुकाबला करो इनका”
कश्मीर की इन दो बेटियों ने अलगाववादियों के चेहरे से नकाब हटा दिया। इन्होंने खुद बातें बताई, बिना एक सवाल पूछे इन्होंने सब कह दिया। अब जम्मू-कश्मीर पुलिस को जवाब देना होगा। कश्मीर की बेटियों ने जो कहा है, उससे ज्यादा कहने को कुछ नहीं है। अब पुलिस के पास एक्शन का टाइम है।



