You are here

बिहार बोर्ड मैट्रिक के टॉपरों की कॉपियों का हुआ दुबारा जांच, फिर किया गया रिजल्ट जारी

Bihar Board Examination matric Results: toppers examination sheet re-evaluated बिहार की बड़ी ख़बरें समाचार 

बिहार बोर्ड के दसवीं के नतीजे घोषित हो गए। सिर्फ 51 फीसदी बच्चे पास हुए और 49% बच्चे फेल हो गए। सिर्फ 13 फीसदी विद्यार्थियों को फर्स्ट डिविजन मिला है। लखीसराय के गोविंद हाई स्कूल के छात्र प्रेम कुमार 93 फीसदी नंबर के साथ टॉपर बने हैं। पिछले दो बार से बारहवीं का टॉपर चुनने में गड़बड़ी हो रही थी। पिछली बार रुबी राय जेल गईं थी। इस बार गणेश कुमार को जेल भेजा गया।

 

बिहार बोर्ड के टॉपरों के रिजल्ट पर सवाल नहीं उठाया जा सके इसलिए बिहार बोर्ड के इतिहास में पहली बार दसवीं के टॉपर के नाम का ऐलान करने से पहले टॉप 20 बच्चों की कॉपी दोबारा जांची गई। उनका इंटरव्यू लिया गया। उनसे सवाल पूछे गए। उनके सारे सर्टिफिकेट की जांच की गी। इसके बाद ही रिजल्ट की घोषणा हुई।

Tagged :

Related posts

Leave a Comment