You are here

योग दिवस पर छाया योग, मोदी ने लगाए 6 आसन

देश और विदेश में योग दिवस पर जमकर योग किया गया। प्रधानमंत्री ने लखनऊ में आधे घंटे में 6 आसन आजमाए। अहमदाबाद में योगगुरु बाबा रामदेव ने 3 लाख लोगों को एक साथ योग करवा कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का दावा किया। बॉर्डर पर आर्मी से लेकर जंगी जहाज में नेवी तक के जवानों ने योग किया। विदेश में भी योग दिवस धूमधाम से मनाया गया। चीन से लेकर अमेरिका, जर्मनी से लेकर कनाडा तक में योग करते दिखे लोग। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, जैसे नमक जरूरी है वैसे ही शरीर के लिए योग जरूरी है।

Related posts

Leave a Comment