You are here

लालू की बेटी की पेशी, अब बेटों की बारी आएगी

लालू यादव की बेटी मीसा भारती को आखिरकार इनकम टैक्स के  दफ्तर   जाना ही पड़ा। आयकर अधिकारियों ने मीसा से करीब 6 घंटे पूछताछ की। अब मीसा के बाद एक एक कर लालू के बाकी बेटे और बेटियों को आयकर विभाग के दफ्तर में हाजिरी देनी होगी। दरअसल अब तक मीसा भारती सिक्योरिटी का बहाना बनाकर पूछताछ से बच रहीं थीं। लेकिन इनकम टैक्स ने बेनामी प्रॉपर्टी को जब्त करना शुरू कर दिया तो मीसा अगले ही दिन पूछताछ के लिए चली आईं। सूत्रों से पता चला कि मीसा भारती और उनके पति से उनकी आमदनी का जरिया और प्रॉपर्टी की डिटेल मांगी गई है। अभी मीसा की बेनामी प्रॉपर्टी सिर्फ 90 दिन के लिए जब्त की गई है, लेकिन अगर मीसा सफाई नहीं दे पाईं तो ये मामला आगे भी खिचेंगा और जेल भी हो सकती है।

Related posts

Leave a Comment