अनिल कुंबले ने क्यों छोड़ा कोच का पद, विराट के बारे में क्या कहा?
सचिन, सौरव और लक्ष्मण की कमेटी ने मुझे हेड कोच बने रहने को कहा। लेकिन ऐसा हो नहीं सका। पिछले एक साल में टीम ने जो सकिया उसका क्रेडिट कैप्टन विराट कोहली, उनकी पूरी टीम, कोचिंग और सपोर्ट स्टाफ को जाता है।
सचिन, सौरव और लक्ष्मण की कमेटी ने मुझे हेड कोच बने रहने को कहा। लेकिन ऐसा हो नहीं सका। पिछले एक साल में टीम ने जो सकिया उसका क्रेडिट कैप्टन विराट कोहली, उनकी पूरी टीम, कोचिंग और सपोर्ट स्टाफ को जाता है।
अनिल कुंबले ने कोच के पद से इस्तीफा देने के बाद एक चिट्ठी सार्वजनिक की है। इस खत में कुंबले ने अपने और विराट कोहली के बीच खड़ी दीवार का साफ जिक्र किया है। कुंबले ले लिखा, मुझे कल पहली बार बताया गया कि कैप्टन को मेरा स्टाइल पसंद नहीं है और विराट चाहते हैं कि कुंबले के हेड कोच बने रहने से वो खुश नहीं हैं। कुंबले का करार 20 जून को खत्म हो रहा था और 20 जून को ही अचानक उन्होंने इस्तीफा दे दिया। कुंबले का खत पढ़कर एहसास होता है कि वो आगे भी कोच बने रहना चाहते थे। लेकिन विराट के सख्त एतराज के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया। अंदर की खबर ये है कि बीसीसीआई चाहती थी कि कम से कम वेस्ट इंडीज़ के दौरे तक कुंबले टीम के कोच बने रहें। उन्हें ऐसा कहा भी गया था, लेकिन अचानक विराट कोहली ने अपनी इच्छा बीसीसीआई को बता दी और कुंबले को बीच रास्ते टीम से अलग होना पड़ा। कुंबले ने अपनी चिट्ठी में आगे लिखा- सचिन, सौरव और लक्ष्मण की कमेटी ने मुझे हेड कोच बने रहने को कहा। लेकिन ऐसा हो नहीं सका। पिछले एक साल में टीम ने जो सकिया उसका क्रेडिट कैप्टन विराट कोहली, उनकी पूरी टीम, कोचिंग और सपोर्ट स्टाफ को जाता है।




सचिन, सौरव भी सुलह नहीं करा पाए
अपनी चिट्ठी में कुंबले मे खुलासा किया की सचिन तेंदुलकर और सोरव गांगुली ने विराट कोहली और अनिल कुंबले के बीच सुलह कराने की पूरी कोशिश की। लेकिन बात नहीं बनी। कुंबले ने कहा कि अब हम दोनों की पार्टनरशिप टिकाऊ नहीं थी। इसलिए मैंने आगे बढ़ना बेहतर समझा। जाना ही ठीक रहेगा।
कोहली को कुंबले का स्टाइल पसंद नहीं
कुंबले ने ट्वीट पर सार्वजनिक किए अपनी चिट्ठी में लिखा, मैं पेशेवर रवैये, अनुशासन, खेल के प्रति इमानदारी और स्किल्स के बारे में नये ख्याल के साथ आया था। कोच की भूमिका अपनी टीम को आइना दिखाना होता है, वो टीम को कमजोरी और ताकत दोनों का एहसास कराता है। मैं यही कर रहा था, लेकिन मुझे बताया गया कि विराट को मेरा ये तरीका पसंद नहीं आया।



