You are here

लंदन में दो मैच, एक भारत जीता, दूसरा पाकिस्तान

क्रिकेट में भारत पाकिस्तान से बुरी तरह हारा और हॉकी में भारत की टीम ने पाकिस्तान को बुरी तरह हराया। अब आप फैसला कीजिए, आप क्रिकेट में हार से निराश होंगे या हॉकी मे जीत का जश्न मनाएंगे। हार से ज्यादा जीत की बात करते हैं।

Indian Hockey Team defeated pakistan by 7-1 in FIH Hockey World League Semifinal क्रिकेट खेल बड़ी ख़बरें 

क्रिकेट में भारत पाकिस्तान से बुरी तरह हारा और हॉकी में भारत की टीम ने पाकिस्तान को बुरी तरह हराया। अब आप फैसला कीजिए, आप क्रिकेट में हार से निराश होंगे या हॉकी मे जीत का जश्न मनाएंगे। हार से ज्यादा जीत की बात करते हैं।

लंदन में भारत और पाकिस्तान की टीम दो अलग-अलग मुकाबले में आमने-सामने थी। क्रिकेट के मैदान पर विराट कोहली की टीम चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल खेल रही थी जिसकी चर्चा हर जुबान पर थी, दूसरी तरफ वर्ल्ड हॉकी लीग के सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला सेमीफाइनल में था, जिसकी खबर 125 करोड़ की आबादी वाले देश में एक करोड़ लोगों को भी नहीं होगी। लेकिन हुआ वो जिसकी उम्मीद किसी को नहीं थी। क्रिकेट में भारत पाकिस्तान से बुरी तरह हारा और हॉकी में भारत की टीम ने पाकिस्तान को बुरी तरह हराया।

 

अब आप फैसला कीजिए, आप क्रिकेट में हार से निराश होंगे या हॉकी मे जीत का जश्न मनाएंगे। हार से ज्यादा जीत की बात करते हैं। हॉकी के हीरो हरमनप्रीत सिंह, तलविंदर सिंह और आकाशदीप सिंह के दो-दो गोल दागे और पाकिस्तान को 7-1 से हराया। हॉकी के इस मैच में देशभक्ती का जज्बा भी था। भारत के खिलाड़ी बॉर्डर पर पाकिस्तानी फायरिंग के विरोध में काली पट्टी बांधकर मैदान में उतरे थे। हरमनप्रीत ने (13वें और 33वें), तलविंदर (21वें और 24वें) तथा आकाशदीप (47वें और 59वें) मिनट में गेंद से गोलपोस्ट को भेदा। प्रदीप मोर ने भी 49वें मिनट में एक गोल किया। भारत की ये लगातार तीसरी जीत है और अब उसके सामने नीदरलैंड्स की टीम है जिससे 20 जून को मुकाबला होगा। से होगा।

 

अब ये आपको तय करना है कि हॉकी के हीरो को अपना हीरो मानें या ना मानें। चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचने के लिए विराट कोहली की टीम की तारीफ होनी चाहिए, लेकिन हॉकी टीम की भी तारीफ होनी चाहिए जिन्होंने मेहनत से फाइनल तक का सफर तय किया है। इसलिए जिस तरह आपने रविवार का दिन क्रिकेट के नाम किया, उम्मीद है 20 जून को भी भारत की हॉकी टीम को सपोर्ट करेंगे।

Tagged :

Related posts

Leave a Comment