You are here

चैपियंस ट्रॉफी जीतने वाले पाकिस्तानी खिलाड़ी हज पर जाएंगे

भारत को चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मैच में हराने वाली पाकिस्तानी टीम के हर खिलाड़ी को पाकिस्तानी आर्मी हज पर भेजेगी। पाकिस्तानी आर्मी के चीफ जनरल कमर जावेद बाजवा ने ये एलान किया। पाकिस्तान टीम की जीत को आर्मी ने भी भुनाने की पूरी कोशिश की है। जनरल बाजवा की तरफ से कहा गया कि इनाम के तौर पर हर खिलाड़ी को सरकारी पैसे पर उमरा यानि हज के लिए भेजा जाएगा। पाकिस्तान में इस जीत का जबरदस्त जश्न मनाया गया। उम्मीद है कि पाकिस्तान की सरकार भी आर्मी की तरह ही बड़ा ऐलान करेगी और टीम के खिलाड़ियों को बड़े इनाम दिए जाएंगे। 1992 में वर्ल्ड कप जीतने के बाद 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीतना। पाकिस्तान की सरकार और पाकिस्तान की आवाम दोनों इस जीत को उसी नज़रिए से देख रही है।

Related posts

Leave a Comment