You are here

क्या मारा गया ISIS का चीफ बगदादी? रूसी आर्मी के दावे में कितना दम?

रूस का दावा है कि बगदादी के मारे जाने की पूरी संभावना है। बगदादी तीन साल से ISIS का चीफ है और उसके मारे जाने की खबर चार बार पहले भी आ चुकी है।

Russian army claims to killed ISIS Chief Abu Bakr al-Baghdadi दुनिया 

रूस का दावा है कि बगदादी के मारे जाने की पूरी संभावना है। बगदादी तीन साल से ISIS का चीफ है और उसके मारे जाने की खबर चार बार पहले भी आ चुकी है।

रूस की आर्मी ने एक बार फिर दावा किया कि ISIS का चीफ अबु बक्र अल बगदादी मारा गया। रूस की आर्मी की तरफ से कहा गया कि उन्हें लगता है कि अब बगदादी ज़िंदा नहीं है। पिछले महीने उनके जंगी जहाजों ने रात के वक्त सीरिया पर बम गिराए थे, उसी हमले में बगदादी मारा गया। रूस की एजेंसी अब बगदादी के मारे जाने का सबूत इकट्ठा कर रही है। अमेरिका ने रूसी आर्मी के दावे पर मुहर नहीं लगाई है।
रूसी आर्मी ने बयान जारी कर कहा कि 28 मई की रात को रक्का के पास जंगी जहाज सुखोई ने दस मिनट तक बम बरसाए, इसी इलाके में बगदादी छिपा था और वहां से निकलने की कोशिश कर रहा था। रूस का दावा है कि इस हमले में ISIS के 300 आतंकवादी मारे गए, इसमें सीनियर कमांडर से लेकर मिडिल रैंक वाले 30 फील्ड कमांडर भी थे। ये सभी बगदादी की हिफाजत कर रहे थे। रूस का दावा है कि पहले ड्रोन कैमरे से बगदादी के वहां होने की पक्की खबर मिली थी, उसके बाद ही हमला किया गया। इसलिए बगदादी के मारे जाने की पूरी संभावना है। रूस ने बगदादी के मरने की खबर सबसे पहले अमेरिका को दी, लेकिन अमेरिकी आर्मी के जनरल ने कहा, अभी वो इस खबर को कनफर्म नहीं कर पाए हैं। बगदादी तीन साल से ISIS का चीफ है और उसके मारे जाने की खबर चार बार पहले भी आ चुकी है। लेकिन अभी तक उसके मारे जाने की पुष्टि किसी एजेंसी ने सबूत के साथ नहीं की है।
Tagged :

Related posts

Leave a Comment