You are here

विजय माल्या को ज़मानत, 4 दिसंबर तक ब्रिटेन में रह पाएंगे

बैंकों का 9,000 करोड़ रुपये का कर्ज नहीं चुकाने वाले विजय माल्या को ब्रिटेन की अदालत ने थोड़ी राहत दी है। उन्हें 4 दिसंबर तक ज़मानत मिल गई है। ज़मानत मिलते ही विजय माल्या का तेवर देखने वाला था। वो कोर्ट से निकलते ही मीडिया के सामने आए। उनके साथ उनके बेटे और दोस्त भी थे। विजय माल्या ने दावा किया वो बेगुनाह हैं और उनके पास बेगुनाही साबित करने के लिए पूरे सबूत हैं। विजय माल्या को भारत लाने की कोशिश की जा रही है। लेकिन फिलहाल मामला मजिस्ट्रेट के सामने है, यहां माल्या ने आरोपों को मानने से इंकार कर दिया। ऐसा लगता है अब ये मामला खिंचेगा और माल्या को भारत लाना फिलहाल मुश्किल होगा।
Tagged :

Related posts

Leave a Comment