You are here

अगले राष्ट्रपति का चुनाव 17 जुलाई को, 20 जुलाई को नए राष्ट्रपति का फैसला

17 जुलाई के दिन अगले राष्ट्रपति का चुनाव होगा और 20 जुलाई को नए राष्ट्रपति के चुनाव की काउंटिंग होगी। 20 जुलाई दोपहर तक देश को पता लग जाएगा अगला राष्ट्रपति कौन होगा।

Election Commissioner annouces Presidential election 2017 date आज की रिपोर्ट बड़ी ख़बरें 

17 जुलाई के दिन अगले राष्ट्रपति का चुनाव होगा और 20 जुलाई को नए राष्ट्रपति के चुनाव की काउंटिंग होगी। 20 जुलाई दोपहर तक देश को पता लग जाएगा अगला राष्ट्रपति कौन होगा।

  चुनाव आयोग ने आज चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। 17 जुलाई के दिन अगले राष्ट्रपति का चुनाव होगा और 20 जुलाई को नए राष्ट्रपति के चुनाव की काउंटिंग होगी। 20 जुलाई दोपहर तक देश को पता लग जाएगा अगला राष्ट्रपति कौन होगा। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी कार्यकाल 25 जुलाई को खत्म हो रहा है। नये राष्ट्रपति का चुनाव 25 जुलाई से पहले होना है।
संसद के दोनों सदनों के सदस्य के अलावा सभी राज्यों की विधानसभा के सदस्य इस चुनाव के वोटर होते हैं। यही इलेक्टोरल कॉलेज राष्ट्रपति को चुनता है और सीक्रेट बैलेट के जरिए राष्ट्रपति की वोटिंग होती है। इस चुनाव में वोटिंग के वक्त एक खास तरह की कलम दी जाती है और वोट देते वक्त सिर्फ इसी कलम से वोट डालना जरूरी है। अगर कोई आम कलम का इस्तेमाल हुआ तो बैलेट पेपर रिजेक्ट हो जाएगा।
लोकसभा के सेक्रेटरी जनरल लोकसभा के लिए रिटर्निंग अफसर होंगे और राज्यसभा के सेक्रेटरी जनरल राज्यसभा में रिटर्निंग अफसर बनाए जाएंगे। उम्मीदवार बनने के लिए 50 प्रस्तावक या अनुमोदक होना ज़रूरी है। राष्ट्रपति बनने के लिए 5 लाख 49 हजार वोट वैल्यू चाहिए। कुल भारत का राष्ट्रपति भवन दुनिया का सबसे बड़ा राष्ट्रपति आवास है।  12 राज्यों में बीजेपी और 15 राज्यों में एनडीए की सरकार है। इसलिए एनडीए का उम्मीदवार राष्ट्रपति चुनाव जीतेगा ये करीब करीब तय है। राष्ट्रपति चुनाव की वजह से ही अभी तक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मोर्य और गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने अभी तक अपने सांसद पद से इस्तीफा नहीं दिया है।
Tagged :

Related posts

Leave a Comment