अब पाकिस्तान को डर लगता है
पाकिस्तान आर्मी के मेजर जनरल साहिर शमशाद मिर्ज़ा ने भारत के लेफ्टिनेंट जनरल ए के भट्ट को भरोसा दिलाया की अब पाकिस्तान की सेना फिलहाल सीज़फायर नहीं तोड़ेगी।
पाकिस्तान आर्मी के मेजर जनरल साहिर शमशाद मिर्ज़ा ने भारत के लेफ्टिनेंट जनरल ए के भट्ट को भरोसा दिलाया की अब पाकिस्तान की सेना फिलहाल सीज़फायर नहीं तोड़ेगी।
अब पाकिस्तान के होश उड़ गए हैं। अब पाकिस्तान की आर्मी को समझ में आ गया है जब भारत करारा जवाब देता है तो फिर संभलने का मौका भी नहीं मिलता। जब बर्मिंघम के मैदान में भारत की किर्केट टीम ने पाकिस्तान की टीम को पीटा उसके बाद बॉर्डर पर भी पाकिस्तान ने हथियार डाल दिए। पाकिस्तानी की आर्मी के डीजीएमओ ने भारत के सामने बातचीत की पेशकश की । इसके बाद हॉटलाइन पर दोनों देशों के डीजीएमओ के बीच बातचीत हुई। पाकिस्तान आर्मी के मेजर जनरल साहिर शमशाद मिर्ज़ा ने भारत के लेफ्टिनेंट जनरल ए के भट्ट को भरोसा दिलाया की अब पाकिस्तान की सेना फिलहाल सीज़फायर नहीं तोड़ेगी। पाकिस्तान की तरफ से चलने वाली बंदूकें फिलहाल खामोश रहेगी।
पाकिस्तान ने भारत से आश्वासन मांगा कि भारत भी फिलहाल गोलियां ना चलाए। भारत के डीजीएमओ ने पाकिस्तान को तगड़ा जवाब दिया। लेफ्टिनेंट जनरल भट्ट ने कहा, भारत कभी सीज़फायर का उल्लंघन नहीं करता है। लेकिन अगर पाकिस्तान ने फिर आतंकवादियों को घुसपैठ कराने की कोशिश की तो फिर भारत जवाब देगा। भारत की आर्मी को सरकार की तरफ से खुली छूट मिली है। आर्मी पाकिस्तान को धाकड़ तरीके से जवाब दे रही है। ऐसे मुंहतोड़ जवाब का अंदाज़ा पाकिस्तान को नहीं था। पिछले एक महीने में पाकिस्तान को इतना नुकसान हुआ जिससे पाकिस्तानी आर्मी की सामने की चौंकिया बर्बाद हो गई। इसके बाद पाकिस्तान ने हाथ खड़े कर दिए। अब उम्मीद है पाकिस्तान अपनी बात पर टिकेगा, अगर पाकिस्तान ने फिर गड़बड़ की तो उसे फिर तगड़ा जवाब मिलेगा



