पाकिस्तान फिर पकड़ा गया, काबुल में 1500 किलो का बम ISI का प्लान?
अफगानिस्तान की खुफिया एजेंसी नेशनल सिक्युरिटी डायरेक्टोरेट (एनडीएस) ने बहुत ही चौकानेवाला दावा किया है। इस एजेंसी ने कहा कि काबुल में बुधवार को हुए बम ब्लास्ट के पीछे पाकिस्तान का हाथ है, पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई की मदद से हक्कानी नेटवर्क के आतंकवादियों ने ये धमाका किया था। एक और बड़ी बात, इस ब्लास्ट में 1500 किलो विस्फोटक उड़ाया गया था जिसे एक ट्रक में भरकर लाया गया था। इस हमले में 90 लोगों की जान चली गई है। अगर आंकड़ां देखें तो पिछले 16 साल में काबुल में ये सबसे घातक हमला है जिसमें 90 लोगों की मौत हुई। इस हमले का टारगेट विदेशी दूतावास थे, भारत के दुतावास से महज 200 मीटर दूर . बम फटा। आसपास के कई दूतावास की खिड़कियां टूट गई, कर्मचारी जख्मी हो गए। भारत के दूतावास में पहले से ही ब्लास्ट प्रूफ कांच खिड़कियों पर लगे थे, इसलिए दूतावास के कर्मचारियों को नुकसान नहीं हुआ।



