एटीएम से एक छोटी चाबी से कैश निकाल लेता था 20 साल का लड़का, कैसे पकड़ा गया?
दिल्ली के कालकाजी से बीस साल के एक लड़के को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।वो एक छोटी सी चाबी की मदद से एटीएम मशीन से कैश निकाल लेता था।
दिल्ली के कालकाजी से बीस साल के एक लड़के को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।वो एक छोटी सी चाबी की मदद से एटीएम मशीन से कैश निकाल लेता था।
दिल्ली के कालकाजी से बीस साल के एक लड़के को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जो एटीम मशीन से छेड़छाड़ कर बैंक को चुना लगाता था। उसका तरीका सुनकर पुलिस भी सोचती रह गई। कालकाजी के एचडीएफसी बैंक पर मुकुल राजपुत कैश निकालने पहुंचा। लेकिन कैश निकालने में उसे जरूरत से ज्यादा ही वक्त लगा। बाहर खड़े सिक्योरिटी गार्ड को उसने बताया कि उसे तीन कार्ड से पैसे निकालने थे इसलिए इतना वक्त लग गया। सिक्योरिटी गार्ड संतोष को शक हुआ और उसने पुलिस को फोन कर दिया।
जब पुलिस ने इस लड़के को पकड़ा तो इसके पास से तीन एटीएम कार्ड मिले और साथ में एक छोटी सी चाबी मिली। बीटेक पास कर चुके इस लड़के का तरीका एकदम अनोखा था। वो एटीएम से कैश निकालने के लिए बटन दबाता था, लेकिन जैसे ही कैश निकलने वाला होता थी उसी वक्त वो कैंसिल का बटन दबा देता था। उसके बाद वो एक छोटी सी चाबी की मदद से एटीएम मशीन से कैश निकाल लेता था। बाद में बैंक को फोनकर कहता था कि उसका ट्रांजैक्शन कैंसिल हो गया था, उसे कैश नहीं मिला, इसलिए पैसे वापस कर दिए जाएं। इस लड़के ने पिछले एक साल से एटीएम हैकिंग पर ही रिसर्च की थी। इसके पास बैंकों के चालीस कार्ड थे और चाबी से कैश निकालने वाला तरीका ये कानपुर से सीखकर दिल्ली आया था।



