You are here

चुनाव आयोग ने दिया चैलेंज, लेकिन केजरीवाल घर ले जाना चाहते हैं ईवीएम

चुनाव आयोग ने कहा कि ईवीएम वोटर के घर नहीं जाता, वोटर घर से ईवीएम का बटन दबाने आता है। इसलिए जिसे ईवीएम हैक करना है वो सबके सामने करके दिखाए।

बड़ी ख़बरें 

चुनाव आयोग ने कहा कि ईवीएम वोटर के घर नहीं जाता, वोटर घर से ईवीएम का बटन दबाने आता है। इसलिए जिसे ईवीएम हैक करना है वो सबके सामने करके दिखाए।

चुनाव आयोग ने साढ़े सात घंटे तक देश की सभी पार्टियों की बात सुनी और फिर कहा कोई भी पार्टी चाहे तो ईवीएम को हैक करके दिखा दे। चुनाव आयुक्त ने चैलेंज दिया की हाल में हुए चुनाव में जो ईवीएम इस्तेमाल हुए हैं वो ईवीएम हैक करके दिखाने होंगे। लेकिन अभी तक किसी पार्टी ने ये चैलेंज कबूल नहीं किया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नई बात कहनी शुरू कर दी है। अब वो ट्विट कर कह रहे हैं कि हैकथॉन होना चाहिए यानि देश में किसी भी हैकर को ईवीएम हैक करना का मौका मिला चाहिए। आम आदमी पार्टी के नेता यहां तक मांग कर रहे हैं कि ईवीएम उन्हें घर ले जाने दिया जाए वो हैक करके दिखा देंगे। चुनाव आयोग ने कहा कि ईवीएम वोटर के घर नहीं जाता, वोटर घर से ईवीएम का बटन दबाने आता है। इसलिए जिसे ईवीएम हैक करना है वो सबके सामने करके दिखाए। इसके अलावा मुख्य चुनाव आयुक्त नसीम जैदी ने कहा कि 2019 के इलैक्शन में इवीएम के साथ VVPAT मशीन का इस्तेमाल किया जाएगा।

Tagged :

Related posts

Leave a Comment