सुकमा में नेशनल हाइवे उड़ाने का प्लान था, नक्सलियों ने 10 किलो IED रखा था
जिस दिन नक्सलियों ने बुरकापाल और चिंतागुफा के बीच में 25 जवानों की हत्या की थी, उसी दिन नेशनल हाइवे पर भी 10 किलो बारूद बिछाया गया था।
जिस दिन नक्सलियों ने बुरकापाल और चिंतागुफा के बीच में 25 जवानों की हत्या की थी, उसी दिन नेशनल हाइवे पर भी 10 किलो बारूद बिछाया गया था।
छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सली नेशनल हाइवे 30 को उड़ाना चाहते थे। ये हाइवे उत्तराखंड से शुरू होकर आंध्रप्रदेश तक जाती है। रास्ते में उत्तर प्रदेश , तेलंगाना भी आते हैं। ये सड़क नक्सली इलाके के बीचोंबीच से निकलती है और नक्सलियों के अड्डे तक पहुंचने में सुरक्षाबलों की लाइफलाइन मानी जाती है। जिस दिन नक्सलियों ने बुरकापाल और चिंतागुफा के बीच में 25 जवानों की हत्या की थी, उसी दिन नेशनल हाइवे पर भी 10 किलो बारूद बिछाया गया था। लेकिन सर्च के दौरान सीआरपीएफ के जवानों को IED का पता चल गया और वक्त रहते उसे डिफ्यूज़ कर दिया गया। सुकमा के दोरनापाल इलाके में एक पुल के नीचे नक्सलियों ने ये IED बिछाई थी। सीआरपीएफ की 150वीं बटालियन ने इसे निष्क्रिय करने में कामयाबी हासिल की और नक्सलियों की बड़ी साजिश को फेल किया।



