सचिन और शाहरुख भिड़ेंगे इस मैदान में
स्मार्टफोन के बाज़ार में सचिन तेंदुलकर और शाहरुख खान की टक्कर होने वाली है। सचिन ने स्मार्ट्रोन इंडिया का नया स्मार्टफोन एसआरटी लॉन्च किया है । इस कंपनी के ब्रांड एंबेस्डर सचिन हैं और कहा जाता है कि सचिन स्मार्ट्रोन के मालिक भी हैं। लेकिन सचिन को टक्कर देने के लिए शाहरुख खान भी इस खेल में शामिल हो गए हैं। सबसे महंगी और तकनीक के लिहाज से सबसे आगे एप्पल कंपनी ने भी शाहरुख खान को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाने का फैसला किया शाहरुख खान के सहारे एप्पल अब भारत के घर-घर में पहुंचना चाहती है। इस साल के आखिर में एप्पल भारत में नए आईफोन उतारने वाली है। जब एप्पल के सीईओ टीम कुक भारत आए थे तो उन्होंने शाहरुख से मुलाकात की थी। उसी वक्त शाहरुख को ब्रांड एंबेस्डर बनाने की बात हुई थी।



