‘मेट गाला’ में प्रियंका का ड्रेस सोशल मीडिया पे हुआ वायरल
बॉलीवुड की ‘देसी गर्ल’ और हॉलीवुड में ‘बेवाच’ की विलेन प्रियंका चोपड़ा का ड्रेस सोशल मीडिया में वायरल हो गया है । न्यूयॉक में हुए ‘मेट गाला’ में प्रियंका पहली बार शरीक हुई थीं, इस खास मौके पर उन्होंने राल्फ लॉरेन का गाउन पहना था। इस गाउन के बारे में सोशल मीडिया में दिनभर चर्चा होती रही। ट्विटर पर प्रियंका का ये ड्रेस ट्रेंड करता रहा। कुछ लोगों ने कहा, प्रियंका न्यूयॉर्क में भी मोदी के स्वच्छता अभियान का प्रचार कर रही हैं। कुछ लोगों ने कहा ये पैराशूट है, किसी ने इसे चादर कह दिया।
ट्विटर हैंडल @SirJadeja ने ट्वीट किया-“#BCCI Hires Priyanka Chopra To Provide Cover Protection To Stadiums During Rains.”ट्विटर हैंडल @snmoond पर टिप्पणी आई है :Priyanka Chopra * should be named as Brand Ambassador of KHADI GRAM UDYOG !!



