You are here

आज लॉन्च नहीं हुआ चंद्रयान-2,अगली तारीख की घोषणा जल्द की जाएगी

अंतरिक्ष में लंबी छलांग लगाने के उद्देश्य से भारत आज तड़के 2 बजकर 51 मिनट पर दूसरे चंद्र मिशन ‘चंद्रयान-2’ लॉन्च करने वाला था लेकिन चंद्रयान-2 लॉन्च होने से 56 मिनट 24 सेकंड पहले दूसरे चंद्र मिशन की लॉन्चिंग टाल दी गई। इंडियन स्पेस रिसर्च आर्गेनाईजेशन (भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन/इसरो) की ओर से इसे रात 2.51 बजे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से छोड़ा जाना था. लॉन्चिंग की नई तिथि की घोषणा जल्द ही की जाएगी। इसरो वैज्ञानिक ये पता करने की कोशिश कर रहे हैं कि लॉन्च से पहले ये तकनीकी कमी कहां से आई।

इसरो ने एक बयान जारी कर कहा कि तकनीकी कारणों की वहज से चंद्रयान 2 के लॉन्च को आज रद्द कर दिया गया है. लॉन्चिंग की नई तारीख के बारे में जल्द ही जानकारी दी जाएगी।

इस रुकावट की वजह से इसरो वैज्ञानिकों की 11 साल की मेहनत को छोटा सा झटका लगा रहा होगा  हालांकि, इसरो वैज्ञानिकों द्वारा अंतिम क्षणों में यह तकनीकी कमी खोज लेना बेहद बड़ा कदम है और हमें इसकी प्रंशंसा करनी चाहए।अगर इस कमी के साथ रॉकेट छूटता तो बड़ा हादसा हो सकता था। यह वैज्ञानिकों की महारत है कि उन्होंने गलती खोज ली है।

चंद्रयान-2 का उद्देश्य चंद्रमा की सतह में मौजूद तत्वों का अध्ययन कर यह पता लगाना है कि उसके चट्टान और मिट्टी किन तत्वों से बनी है। इसके अलावा चंद्रयान वहां मौजूद खाइयों और चोटियों की संरचना का अध्ययन के साथ उसकी सतह का घनत्व और उसमें होने वाले परिवर्तन की भी जांच करना भी है।

Related posts

Leave a Comment