You are here

उत्तर प्रदेश :भाजपा की नई प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, मायावती के खिलाफ अपशब्द बोलने वाले दयाशंकर की हुई वापसी, पढ़िए पूरी लिस्ट

बीजेपी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष  महेन्द्र पांडे ने अपनी नई टीम को घोषणा कर दी है । इस कार्यकारिणी की 38 सदस्यीय टीम में 15 उपाध्यक्ष, 7 प्रदेश महामंत्री और 16 प्रदेश मंत्री बनाए गए हैं।  गौरतलब है कि पिछले साल के अगस्त महीने में प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद महेन्द्र पांडे पिछले पांच महीने से पुरानी टीम के साथ ही काम कर रहे थे । यूपी बीजेपी की नई टीम में पुराने चेहरों से भरी हुई है । [pacer height=”15px”]

मायावती पर टिप्पणी की वजह से उपाध्यक्ष पद से बर्खास्त किये गये दयाशंकर सिंह की घरवापसी हो गई हैं। उन्हें फिर से प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह के बेटे और एटा के सांसद राजवीर सिंह को उपाध्यक्ष पद से हटा दिया गया है। केंद्र में मंत्री पद जाने के बाद मुजफ्फरनगर दंगे के आरोपी रहे सांसद संजीव बालियान की फिर से टीम में वापसी हुई है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने अपनी कार्यकारिणी में सामाजिक और भौगोलिक समीकरण पर जोर दिया है। महेंद्र नाथ पांडेय की टीम में 8 ब्राह्मण, 14 पिछड़े-अति पिछड़े, 7 दलित और 10 ठाकुर, वैश्य और अन्य जातीय चेहरे हैं। नई कमेटी में यादव नेताओं की संख्या बढ़ गई है । पार्टी ने यादव कार्ड खेलते हुए अपने युवा संगठन की कमान सुभाष यादव को सौंपी है।  इसकी वजह समाजवादी पार्टी के यादव वोटों में सेंध लगाने कि कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।

नीचें पढ़िए बीजेपी उत्तर प्रदेश प्रदेश कार्यकारिणी की पूरी लिस्ट 

उपाध्यक्ष : संजीव बालियान, दयाशंकर सिंह,कांता कर्दम, जसवंत सैनी, जेपीएस राठौर, नवाब सिंह नागर, शिवनाथ यादव, पदमसेन चौधरी, पुरुषोत्तम खंडेलवाल, अक्षयवर लाल गौड़,  लक्ष्मण आचार्य, राकेश त्रिवेदी, बीएल वर्मा, रंजना उपाध्याय और सुधीर हलवासिया।

संगठन महामंत्री :सुनील बंसल, अशोक कटारिया, विजय बहादुर पाठक, पंकज सिंह, विद्यासागर सोनकर, सलील विश्नोई, गोविंद शुक्ल ।

मंत्री : देवेंद्र चौधरी, धर्मवीर प्रजापति, संतोष सिंह, अनूप गुप्ता, कौशलेंद्र पटेल, शंकर गिरी, अमरपाल मौर्य, देवेश कोरी, रामतेज पांडेय, प्रकाश पाल, अंजुला माहौर, कामेश्वर सिंह, संजय राय, त्रयंबक त्रिपाठी, वाईपी सिंह और सुब्रत पाठक।

प्रदेश सह कोषाध्यक्ष : मनीष कपूर।

मोर्चा : दर्शना सिंह ( प्रदेश महिला मोर्चा), सुभाष यादव  (प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा), राजेश वर्मा  (प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा )और कौशल किशोर  (प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा )।

Related posts

Leave a Comment