वीडियो के जरिये देखिए कैसी थी विरुष्का की शादी
विराट और अनुष्का 21 दिसंबर को परिवार और रिश्तेदारों के लिए दिल्ली में रिसेप्शन देंगे। वहीं फ़िल्म इंडस्ट्री और विराट के क्रिकेटर दोस्तों के लिए रिसेप्शन 26 दिसंबर को मुंबई में होगा।
विराट और अनुष्का 21 दिसंबर को परिवार और रिश्तेदारों के लिए दिल्ली में रिसेप्शन देंगे। वहीं फ़िल्म इंडस्ट्री और विराट के क्रिकेटर दोस्तों के लिए रिसेप्शन 26 दिसंबर को मुंबई में होगा।
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने इटली में शादी रचा ली है। इसी के साथ इस साल की सबसे बड़ी शादी को लेकर चल रही तमाम अटकलें खत्म हो गई। विराट और अनुष्का ने परिजनों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए। दोनों ने हिंदू रीति-रिवाजों के साथ शादी की। विराट और अनुष्का 21 दिसंबर को परिवार और रिश्तेदारों के लिए दिल्ली में रिसेप्शन देंगे. वहीं फ़िल्म इंडस्ट्री और विराट के क्रिकेटर दोस्तों के लिए रिसेप्शन 26 दिसंबर को मुंबई में होगा। ये शादी, इटली के टस्कनी शहर के बोर्गो फिनोशिटो में हुई है.। फोर्ब्स लिस्ट के अनुसार यह दुनिया के 20 सबसे महंगे लग्ज़री रिज़ॉर्ट में से एक है। यहां एक रात का खर्च लगभग 12 -15 लाख होता है।
मिस्टर एंड मिसेज कोहली रिसेप्शन के बाद दक्षिण अफ्रीका जाएंगे जहाँ भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका के साथ टेस्ट ,वनडे और टी-20 सीरीज खेलना है । दोनों नए साल का स्वागत एक साथ दक्षिण अफ्रीका में करेंगे। अनुष्का जनवरी के पहले हफ्ते में मुंबई लौट आएंगी और फिर आनंद एल. राय की फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हो जाएंगी।
यह भी पढ़ें:शादी के बंधन में बंधे विराट-अनुष्का, देखें तस्वीरें
देखिए विराट -अनुष्का की शादी की 20 तस्वीरें
यहां देखें हल्दी ,सगाई और शादी की वीडियो: