You are here

मोदी के मंत्री ने हाथ से पान के पीक साफ किए, स्वच्छता ही सेवा की मिसाल

केंद्रीय पर्यटन मंत्री अलफोंस कन्नथानम ने पान और गुटखे की पीक से रंगी दीवारों को अपने हाथों से साफ किया।

आज की रिपोर्ट दिलचस्प ख़बरें राजनीति समाचार 

केंद्रीय पर्यटन मंत्री अलफोंस कन्नथानम ने पान और गुटखे की पीक से रंगी दीवारों को अपने हाथों से साफ किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक मंत्री ने ऐसा काम किया जो बेहद तारीफ के काबिल है। केंद्रीय पर्यटन मंत्री अलफोंस कन्नथानम ने पान और गुटखे की पीक से रंगी दीवारों को अपने हाथों से साफ किया। पर्यटन मंत्री जनपथ मार्केट में स्वच्छता अभियान में शामिल हुए थे। यहां की दीवारें पान के पीक से रंगी हुई थी। मंत्री ने पानी से पहले दीवार साफ की और फिर हाथों में डिटरजेंट लेकर रगड़ना शुरू किया। मंत्रीजी को ऐसा करते देख कर्मचारी भागने लगे। कर्मचारियों ने मंत्री के लिए एक ब्रश का इंतजाम किया। लेकिन मंत्री ने ब्रश से दीवार साफ करने इंकार कर दिया और उन्होंने हाथ से ही दीवारों की सफाई जारी रखी। उन्होंने हाथों से इशारा करते हुए कहा, एक स्कब्रर ला दो। इसके बाद उन्हें प्लास्टिक के हैंडल लगा ‘स्कब्रर’ दिया। लेकिन मंत्री ने इनकार कर दिया और सफाई चलती रही। कुछ देर बाद उन्हें हाथ में पकड़ कर सफाई करने वाला स्क्रबर दिया गया। जब दीवार साफ हो गई तो उन्होंने वहां मौजूद लोगों से पूछा, देखो साफ हुआ ना। इसके बाद सभी लोगों ने तालियां बजाकर मंत्री का हौंसला बढ़ाया।


Tagged :

Related posts

Leave a Comment