You are here

राम रहीम का खरातीलाल गिरफ्तार, कमांडो ढूंढ रहे हैं 41 नकाबपोश को

पुलिस ने पंचकुला में हिंसा और आगजनी में शामिल 43 लोगों की लिस्ट जारी कि है।

Sadhvi Letter written to Atal Bihari Vajpayee accusing Dera Sacha Sauda chief Gurmeet Ram Rahim of rape अन्य ख़बरें आज की रिपोर्ट ख़ास ख़बर राज्य 

पुलिस ने पंचकुला में हिंसा और आगजनी में शामिल 43 लोगों की लिस्ट जारी कि है।

हरियाणा की पुलिस ने राम रहीम के गुंडों को पकड़ने में पूरी ताकत झोंक दी है। जिन लोगों ने पिछले महीने पंचकुला में हिंसा और आगजनी की उन्हें नहीं छोड़ा जाएगा। पहले पुलिस ने 43 लोगों की लिस्ट जारी कि जिसमें बाबा की खासमखास हनीप्रीत और डेरा के प्रवक्ता आदित्य इंसा के अलावा 41 अनजान लोग हैं। इसके बाद पुलिस ने दस तस्वीरें जारी की जिसमें बहुत से बदमाश मुंह पर कपड़ा बांधकर गाड़ियां जलाते और लाठी चलाते दिख रहे हैं। पुलिस ने इन लोगों की खबर देने वालों को इनाम देने की घोषणा की है। थोड़ी कामयाबी मिलनी शुरू हुई है।

डेरा सच्चा सौदा के 25 लोगों की कमिटी के सदस्य खराती लाल को पंचकूला पुलिस को पकड़ लिया है और उसे अपने साथ पंचकूला ले गई। डेरा के दो अन्य कार्यकर्ताओं को पकड़े जाने की खबर है। लेकिन अभी तक पुलिस को हनीप्रीत का कोई सुराग नहीं मिला है। हनीप्रीत ही वो लड़की है जिसे बाबा ने गोद लिया था। वो कहने को राम रहीम की मुंहबोली बेटी थी लेकिन बाद में पता चला कि वो बाबा की सबसे बड़ी राज़दार है।

Tagged :

Related posts

Leave a Comment